{"_id":"6acda7248a45ae1cdd0d31b1","slug":"baddi-solan-8-year-old-girl-death-mother-arrested-murder-case-2026-10-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: बार-बार खाना मांगने पर आठ साल की बच्ची की मां ने कर दी हत्या, गिरफ्तार; पिता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: बार-बार खाना मांगने पर आठ साल की बच्ची की मां ने कर दी हत्या, गिरफ्तार; पिता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज
Tue, 13 Oct 2026 09:06 AM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)।
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Tue, 13 Oct 2026 09:06 AM IST
सार
सोलन जिले के बद्दी स्थित दखड़ू माजरा में आठ साल की बच्ची की मौत के मामले में पुलिस ने उसकी मां को गिरफ्तार किया है। पिता ने आरोप लगाया कि बच्ची को पीटा गया और खाना नहीं दिया गया था। पुलिस को दम घुटने की आशंका है, जबकि मौत के वास्तविक कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चलेगा।
विज्ञापन
हत्या (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के दखड़ू माजरा में आठ वर्षीय बच्ची की मौत के मामले में पुलिस ने उसकी मां को गिरफ्तार किया है। बच्ची के पिता के बयान के आधार पर महिला के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्रारंभिक जांच में बच्ची की मौत दम घुटने से होने की आशंका जताई गई है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।
विज्ञापन
Trending Videos
पुलिस के अनुसार, उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के नंदगांव निवासी रोशन लाल अपने परिवार के साथ दखड़ू माजरा में किराये के मकान में रहता है। आरोप है कि सोमवार सुबह से ही उसकी पत्नी अपनी आठ वर्षीय बेटी पर गुस्सा कर रही थी। पिता के बयान के मुताबिक, महिला ने बच्ची को खाना नहीं दिया और उसके साथ मारपीट भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
पिता से बिस्कुट लाने को कहा, फिर मिली बेहोश
बताया जा रहा है कि बच्ची ने अपने पिता को बताया था कि उसकी मां बिना किसी कारण उसे पीट रही है। उसने यह भी कहा कि उसे दूध नहीं दिया गया, जबकि दूध उसकी छोटी बहन को पिलाया जा रहा था। बच्ची ने अपने पिता से बिस्कुट लाने के लिए भी कहा। बेटी की बात सुनने के बाद रोशन लाल पास की दुकान पर बिस्कुट लेने चला गया। इसी दौरान सब्जी बेचने वाले एक युवक ने उसे आवाज देकर बताया कि उसकी पत्नी बच्ची को पीट रही है। सूचना मिलते ही पिता तुरंत कमरे की ओर भागा। वहां पहुंचने पर उसने अपनी बेटी को फर्श पर बेहोश पड़ा देखा।

पिता के बयान पर हत्या का मामला दर्ज
इसके बाद रोशन लाल ने पुलिस को सूचना दी और अपनी पत्नी पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्ची के शव को कब्जे में लिया और उसे बद्दी अस्पताल भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जुन्गा से फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच के दौरान बच्ची के शरीर पर चोट के कोई स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं। इसके बावजूद बच्ची की मौत दम घुटने से होने की आशंका जताई जा रही है। मंगलवार को एम्स बिलासपुर में शव का पोस्टमार्टम किए जाने की जानकारी दी गई थी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा मौत का कारण
डीएसपी बद्दी योगराज ने बताया कि महिला के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि बच्ची के शरीर पर चोट के स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं और मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।