फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Students from Kotri Vyas adjudged 'All-Round Best'

Sirmour News: कोटड़ी व्यास की छात्राओं बनीं ऑलराउंड बेस्ट

Sun, 06 Sep 2026 11:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Students from Kotri Vyas adjudged 'All-Round Best'
माजरा ब्लॉक की छात्रा वर्ग अंडर -14 प्रतियोगिता की आल राउंड द बेस्ट ट्रॉफी विजेता कोटड़ी व्यास
कबड्डी में भरोग बनेड़ी, खो-खो में कुरला खरक और वॉलीबाल में कोदेवाला विजेता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब/धौलाकुआं (सिरमौर)। आदर्श विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल धौलाकुआं में माजरा ब्लॉक स्तरीय अंडर-14 छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता रविवार को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ संपन्न हो गई। समापन समारोह में एवीएन स्कूल के निदेशक उमेश कुमार मुख्य अतिथि रहे। प्रधानाचार्य ईदू बाला, ब्लॉक प्रभारी रामकिशन और सेकंड इंचार्ज धर्मेंद्र चौधरी विशेष रूप से मौजूद रहे।
प्रतियोगिता में शहीद कमल कांत मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटड़ी व्यास की छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए ऑलराउंड बेस्ट ट्रॉफी अपने नाम की। विद्यालय ने योग, जूडो और कुश्ती में विजेता का खिताब हासिल किया। योग में एवीएन स्कूल की टीम उपविजेता रही, जबकि जूडो और कुश्ती में भी एवीएन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

कबड्डी में भरोग बनेड़ी की टीम विजेता और कुरला खरक की टीम उपविजेता रही। खो-खो में कुरला खरक की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। बैडमिंटन में जीएनएनएमपीएस पांवटा साहिब की टीम विजेता और सैनवाला की टीम उपविजेता रही। वॉलीबाल में कोदेवाला की टीम विजेता और पीपलीवाला की टीम दूसरे स्थान पर रही। ग्रुप सांग में विजडम स्कूल माजरा की टीम ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed