फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Rocks block the way at Nehli; Nahan-Dadahu road remains closed for the fifth day.

Sirmour News: नेहली में चट्टानें बनीं बाधा, पांचवें दिन भी नाहन-ददाहू सड़क बंद

Sun, 06 Sep 2026 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Rocks block the way at Nehli; Nahan-Dadahu road remains closed for the fifth day.
नेहली में बंद नाहन-ददाहू सड़क को बहाल करने में जुटी लोनिवि की मशीनरी। स्रोत: विभाग
वैकल्पिक मार्ग से भेजा जा रहा यातायात, जाम और 20 किमी अतिरिक्त सफर से हो रही परेशानी
विज्ञापन

शिलणू-कैलाश का सिंगल लेन बना परेशानी का सबब, वाहनों के पास देने पर लग रहा जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन/ददाहू (सिरमौर)। नाहन-ददाहू सड़क पर पांच दिन बाद भी रविवार को वाहनों की आवाजाही बहाल नहीं हो पाई। नेहली के समीप भारी मात्रा में चट्टानें और मलबा आने से सड़क बंद है। लोक निर्माण विभाग की मशीनरी लगातार बहाली कार्य में जुटी है, लेकिन खराब मौसम और बारिश के कारण काम प्रभावित हो रहा है। सड़क बंद होने से वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
नाहन से ददाहू की ओर जाने वाले वाहनों को शिलणू-कैलाश और मधाराघाट मार्ग से भेजा जा रहा है। शिलणू-कैलाश मार्ग नजदीकी विकल्प है, लेकिन सिंगल लेन होने के कारण यहां वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। दोनों ओर से आने वाले वाहनों को पास देने के दौरान कई बार लंबा जाम लग रहा है।
विज्ञापन

उधर मधाराघाट होकर जाने पर वाहन चालकों को 20 किलोमीटर से अधिक अतिरिक्त सफर करना पड़ रहा है। इससे लोगों को स्कूल, कॉलेज और कार्यालय पहुंचने में अतिरिक्त समय लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेहली में सड़क से हटाया जा रहा मलबा आसपास के खेतों तक पहुंचने से किसानों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। भारी मात्रा में मलबा निकलने के कारण इसे सुरक्षित स्थान पर डंप करना भी विभाग के लिए चुनौती बना हुआ है।
सड़क बहाली के लिए मशीनरी लगातार काम कर रही है। खराब मौसम और बारिश के कारण कार्य प्रभावित हो रहा है। उम्मीद है कि सोमवार शाम तक नाहन-ददाहू सड़क को यातायात के लिए बहाल कर दिया जाएगा।

-आलोक जनवेजा, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
जिले में पांच सड़कें और 10 पेयजल योजनाएं ठप
नाहन। भारी बारिश और भूस्खलन के कारण जिले में अभी पांच सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बंद है। ये सभी सड़कें लोक निर्माण विभाग के नाहन मंडल के अधीन हैं।
इसके अलावा जल शक्ति विभाग के नाहन और नौहराधार मंडल की 10 पेयजल योजनाएं भी प्रभावित हैं। योजनाएं बंद होने से संबंधित क्षेत्रों के लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed