{"_id":"6ac1d3baf5e71ddb310922ff","slug":"paonta-sahib-yamuna-bridge-road-accident-three-dead-car-trailer-collision-2026-10-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: पांवटा साहिब के पुराने यमुना पुल पर भीषण हादसा, ट्राले से टकराई कार के उड़े परखच्चे; तीन लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: पांवटा साहिब के पुराने यमुना पुल पर भीषण हादसा, ट्राले से टकराई कार के उड़े परखच्चे; तीन लोगों की मौत
Sun, 04 Oct 2026 12:34 PM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Sun, 04 Oct 2026 12:34 PM IST
सार
सिरमौर के पांवटा साहिब में हिमाचल-उत्तराखंड सीमा पर यमुना पुल में शनिवार देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार पांवटा साहिब की ओर जा रहे डंपर से पीछे से टकरा गई। हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौत हो गई। मृतकों में शिलाई का कारोबारी तरसेम सिंह और उत्तर प्रदेश के जिम ट्रेनर सोनू सिवाच व फैक्टरी कर्मचारी अमित सहरावत शामिल हैं। तीनों आपस में दोस्त बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
हिमाचल-उत्तराखंड सीमा पर स्थित यमुना पुल पर शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की जान चली गई। तेज रफ्तार कार पांवटा साहिब की ओर जा रहे डंपर से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार तीनों युवक अंदर फंस गए।
विज्ञापन
हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे तीनों युवकों को बाहर निकाला गया और पांवटा साहिब अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। रविवार को तीनों शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद पुलिस ने उन्हें परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
तीनों मृतक आपस में दोस्त
हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान तरसेम सिंह (32) पुत्र अतर सिंह निवासी शिलाई, सोनू सिवाच (30) पुत्र वेदपाल सिंह निवासी ग्रेटर नोएडा और अमित सहरावत (37) पुत्र महकार सिंह निवासी शांति नगर, थाना नई मंडी, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।
विज्ञापन
बताया गया है कि तीनों युवक आपस में दोस्त थे और पांवटा साहिब में कामकाज से जुड़े हुए थे। तरसेम सिंह की पांवटा साहिब में दुकान थी। सोनू सिवाच जिम ट्रेनर के रूप में काम करते थे, जबकि अमित सहरावत एक फैक्टरी में कार्यरत थे।
राहगीर ने पुलिस को दी सूचना
जानकारी के अनुसार कमरऊ-खजियार निवासी अनिल चौहान रात करीब 11 बजे यमुना पुल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने पुल के बीचोंबीच दुर्घटनाग्रस्त कार देखी। उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी।
सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से राहत कार्य शुरू किया। कार में फंसे तीनों युवकों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

तेज रफ्तार को माना जा रहा हादसे का कारण
पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार कार संख्या एचपी-22ई-9005 पांवटा साहिब की ओर जा रहे डंपर से पीछे से टकराई थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस की शुरुआती जांच में तेज रफ्तार को हादसे की संभावित वजह माना जा रहा है। हालांकि पुलिस अन्य पहलुओं को भी ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। सिरमौर के एसपी एनएस नेगी ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि तीनों शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है और मामले की गहनता से जांच जारी है।