{"_id":"6aaf6a42dbad97f81505c443","slug":"kala-amb-truck-accident-one-dead-four-injured-trilokpur-road-2026-09-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: कालाअंब में देर रात बेकाबू ट्रक ने मचाया कहर, एक की मौत; राहगीरों और वाहनों को कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: कालाअंब में देर रात बेकाबू ट्रक ने मचाया कहर, एक की मौत; राहगीरों और वाहनों को कुचला
Sun, 20 Sep 2026 10:38 AM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, कालाअंब (सिरमाैर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, कालाअंब (सिरमाैर)।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Sun, 20 Sep 2026 10:38 AM IST
सार
सिरमौर के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में शनिवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने त्रिलोकपुर सड़क पर कई राहगीरों और वाहनों को चपेट में ले लिया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत होने की सूचना है, जबकि चार लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद चालक बेरिकेड्स तोड़कर ट्रक समेत हरियाणा की सीमा में दाखिल हो गया। बाद में उसे यमुनानगर रोड पर असगरपुर के पास पकड़े जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
कालाअंब में ट्रक की टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त गाड़ी।
- फोटो : स्रोत : ग्रामीण
विस्तार
औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने त्रिलोकपुर सड़क पर जमकर कहर बरपाया। बताया जा रहा है कि बेकाबू ट्रक ने राहगीरों और कई वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौत होने की सूचना है, जबकि चार लोगों के घायल होने की बात सामने आई है। हालांकि, अभी तक मृतक और घायलों की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, दुर्घटना के बाद ट्रक चालक ने मौके से भागने की कोशिश की और बेरिकेड्स तोड़ते हुए हिमाचल से हरियाणा की सीमा में दाखिल हो गया। इसके बाद हिमाचल और हरियाणा पुलिस के बीच मामले को लेकर कार्रवाई शुरू हुई।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि हिमाचल सीमा पार करने के बाद भी ट्रक चालक ने वाहन नहीं रोका। हरियाणा क्षेत्र में ट्रक ने एक दुकान और कुछ वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया। इसके बाद पुलिस ने ट्रक चालक को ट्रक समेत यमुनानगर मार्ग पर असगरपुर के पास पकड़ लिया।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही कालाअंब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस हादसे से जुड़े घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी हुई है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि ट्रक किस परिस्थिति में बेकाबू हुआ और हादसे के बाद चालक बेरिकेड्स तोड़कर हरियाणा की सीमा तक कैसे पहुंचा।
हादसे की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आसपास लगे निगरानी कैमरों की फुटेज और मौके से मिले अन्य साक्ष्यों को भी जांच का हिस्सा बना सकती है। साथ ही हिमाचल और हरियाणा पुलिस के बीच भी जानकारी साझा की जा रही है, ताकि हादसे के पूरे घटनाक्रम को स्पष्ट किया जा सके।
पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी ने हादसे की सूचना मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि घटना को लेकर विस्तृत जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल एक व्यक्ति की मौत की जानकारी है और घायलों की संख्या को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। हादसे के बाद कालाअंब और आसपास के क्षेत्र में चिंता का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे में घायल हुए लोगों तथा मृतक की पहचान से संबंधित जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी ने हादसे की सूचना मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि घटना को लेकर विस्तृत जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल एक व्यक्ति की मौत की जानकारी है और घायलों की संख्या को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। हादसे के बाद कालाअंब और आसपास के क्षेत्र में चिंता का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे में घायल हुए लोगों तथा मृतक की पहचान से संबंधित जानकारी जुटाई जा रही है।