{"_id":"6a9d6e407d47b342660b6832","slug":"healing-earth-became-a-guardian-by-adopting-135-plants-nahan-news-c-177-1-ssml1030-188163-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: हीलिंग पृथ्वी ने 135 पौधे गोद लेकर बने संरक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: हीलिंग पृथ्वी ने 135 पौधे गोद लेकर बने संरक्षक
विज्ञापन
भगानी स्कूल में वृक्ष संरक्षण अभियान के समापन अवसर पर हीलिंग पृथ्वी फाउंडेशन के सदस्य और स्कूल
भगानी स्कूल में पौधरोपण के साथ ‘एडॉप्ट ए ट्री’ अभियान का समापन
एक पेड़ अपनाएं, एक पेड़ बचाएं मुहिम से निभाएंगे पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्यरत संस्था हीलिंग पृथ्वी की ओर से चलाया गया ‘एक पेड़ अपनाएं, एक पेड़ बचाएं, वृक्ष संरक्षक बनें’ अभियान भगानी स्कूल में अंतिम पौधरोपण के साथ संपन्न हुआ। अभियान के दौरान 135 पौधे गोद लिए गए। इनकी देखभाल और सुरक्षा की जिम्मेदारी अलग-अलग प्रतिभागियों और संस्थानों ने ली है।
हीलिंग पृथ्वी की अध्यक्ष नरिंदर कौर सैनी ने कहा कि अभियान केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों को प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी से जोड़ने की पहल है। संस्था की सचिव स्मृति वर्मा ने बताया कि अभियान में स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों, वृद्धाश्रम के वरिष्ठ नागरिकों और अन्य संस्थानों ने भाग लिया। अंतिम पौधरोपण कार्यक्रम में विद्यालय की उपप्रधानाचार्या अनीता ठाकुर, अंग्रेजी प्रवक्ता एवं इको क्लब प्रभारी जतिंदर कौर कोहली और निशा शर्मा का सहयोग रहा।
अभियान में जीएनएमपीएस पांवटा साहिब, राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब, पीएमश्री जीएमजीएसएस पांवटा साहिब, कल्याण मिलन वृद्ध आश्रम, हिमाचल पर्यटन होटल यमुना, एम्बेसडर बिल्डिंग सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड जामनीवाला और श्री गुरु गोबिंद सिंह जी राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भगानी ने भाग लिया।