फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   cscs oath ceremony of ponta college

Sirmour News: पांवटा कॉलेज में सीएससीए पदाधिकारियों ने ली जिम्मेदारी की शपथ

Thu, 08 Oct 2026 12:46 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
cscs oath ceremony of ponta college
पांवटा साहिब कॉलेज की सीएससीए टीम शपथ ग्रहण के बाद प्राचार्य व स्टॉफ के साथ। संवाद
अध्यक्ष रुपाक्षी अग्रवाल समेत 17 विभागीय, 9 कक्षा और 12 गतिविधि प्रतिनिधियों ने लिया संकल्प
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब में बुधवार को कॉलेज स्टूडेंट्स सेंट्रल एसोसिएशन (सीएससीए) 2026-27 के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं विभिन्न प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जगदीश चौहान मुख्यातिथि रहे।
समारोह में सीएससीए अध्यक्ष रुपाक्षी अग्रवाल, उपाध्यक्ष अनुष्का, महासचिव तरनजीत कौर और संयुक्त सचिव रोहन पुंडीर समेत 17 विभागीय प्रतिनिधियों, नौ कक्षा प्रतिनिधियों तथा विभिन्न गतिविधियों के 12 प्रतिनिधियों ने पद एवं कर्तव्य की शपथ ली। चार मुख्य पदाधिकारियों को प्राचार्य डॉ. जगदीश चौहान ने शपथ दिलाई, जबकि अन्य प्रतिनिधियों को वरिष्ठ प्राध्यापकों ने शपथ दिलाई।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. जगदीश चौहान ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थी परिषद महाविद्यालय प्रशासन और विद्यार्थियों के बीच महत्वपूर्ण कड़ी का कार्य करती है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, जिम्मेदारी और सकारात्मक सोच के साथ महाविद्यालय के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएससीए अध्यक्ष रुपाक्षी अग्रवाल ने कहा कि एसोसिएशन प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान के साथ शैक्षणिक और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए कार्य करेगी।
समारोह का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने महाविद्यालय की गरिमा बनाए रखने, अनुशासन का पालन करने और विद्यार्थियों के हित में पूरी जिम्मेदारी एवं निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

इसके बाद नवनियुक्त एवं नामांकित सीएससीए पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई, जिसमें विद्यार्थियों से जुड़े विभिन्न विषयों, महाविद्यालय की गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. ध्यान सिंह तोमर, प्रो. विम्मी रानी, प्रो. उत्तमा पांडे, प्रो. मंदीप गांधी, प्रो. अमिता जोशी, प्रो. जसवंत सैनी, प्रो. दीपाली भंडारी सहित अन्य प्राध्यापक, गैर-शिक्षण कर्मचारी और विद्यार्थी मौजूद रहे।---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed