{"_id":"6a9e9e8e067e8ed166029836","slug":"ultrasound-facility-launched-at-civil-hospital-theog-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-169133-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: सिविल अस्पताल ठियोग में शुरू हुई अल्ट्रासाउंड सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: सिविल अस्पताल ठियोग में शुरू हुई अल्ट्रासाउंड सुविधा
विज्ञापन
सिविल अस्पताल ठियोग में अल्ट्रासाउंड मशीन से जांच करते हुए। संवाद
विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने मशीन का किया लोकार्पण
स्थायी रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति न होने से सप्ताह में एक दिन मिलेगा लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। सिविल अस्पताल ठियोग में लंबे समय से चली आ रही अल्ट्रासाउंड सुविधा की मांग आखिरकार पूरी हो गई है। सोमवार को विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने अस्पताल में स्थापित अल्ट्रासाउंड मशीन का विधिवत लोकार्पण कर इसे जनता को समर्पित किया। इस सुविधा के शुरू होने से पेट संबंधी बीमारियों से जूझ रहे मरीजों और गर्भवती महिलाओं को उपचार में राहत मिलेगी। अस्पताल को करीब ढाई वर्ष के लंबे इंतजार के बाद अल्ट्रासाउंड मशीन मिली है। हालांकि, वर्तमान में अस्पताल में स्थायी रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति न होने के कारण अल्ट्रासाउंड की सुविधा सप्ताह में केवल एक दिन ही उपलब्ध होगी। अस्पताल में रोजाना 400 से 500 मरीज ओपीडी में पहुंचते हैं। इनमें पेट संबंधी बीमारियों से पीड़ित मरीजों के साथ बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाएं भी शामिल होती हैं। अब अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध होने से मरीजों को जांच के लिए निजी अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा। इसके साथ ही अस्पताल में उपलब्ध सर्जरी सेवाओं का भी बेहतर लाभ मिल सकेगा। चिकित्सकों के अनुसार, अल्ट्रासाउंड जांच से कई जटिल और गंभीर मामलों की समय पर पहचान हो सकेगी, जिससे सर्जरी के दौरान बेहतर उपचार संभव होगा। विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि ठियोग अस्पताल को आने वाले समय में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं से लैस किया जाएगा। अस्पताल में जल्द ही सीटी स्कैन और एमआरआई की सुविधा उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि अस्पताल में जल्द ही स्थायी रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति करवाने के प्रयास किए जाएंगे, जिससे मरीजों को नियमित रूप से अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिल सके। एमआरआई मशीन स्थापित करने को लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीम अस्पताल भवन का सर्वे भी कर चुकी है। जल्द ही इन दोनों सुविधाओं का लाभ ठियोग और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को मिलने की उम्मीद है।स्थानीय लोगों ने अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू होने पर सरकार और विधायक का आभार जताया। लोगों का कहना है कि लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। मरीजों को छोटी-छोटी जांच के लिए शिमला और अन्य निजी अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा। विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि जनता से किए गए वादों को पूरा करने के लिए वह प्रतिबद्ध हैं। ठियोग सिविल अस्पताल को क्षेत्र का बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य संस्थान बनाना उनका लक्ष्य है और इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।