फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Surprise inspections of water supply schemes in Nerwa

Rampur Bushahar News: नेरवा की जलापूर्ति योजनाओं के औचक निरीक्षण, सामने आई तकनीकी खामियां

Tue, 08 Sep 2026 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Surprise inspections of water supply schemes in Nerwa
ग्रामीणों के साथ जलशक्ति मंडल नेरवा के अधिशासी अभियंता रजनीश वर्मा। संवाद
. अधिशासी अभियंता ने एक सप्ताह में आपूर्ति बहाल करने का दिया आश्वासन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नेरवा (रोहड़ू)।
जल शक्ति मंडल नेरवा के अधिशासी अभियंता रजनीश वर्मा ने शामठा, रंघोल, जनोग, ईडा और दरवाड पेयजल योजनाओं का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकांश उठाऊ पेयजल योजनाएं तकनीकी खराबी और पाइप लाइन टूटने के कारण बंद पाई गईं। इन योजनाओं के ठप होने से क्षेत्र के सैकड़ों परिवारों को अपनी जरूरतों के लिए खड्डों से पानी ढोना पड़ रहा है। अधिशासी अभियंता ने शामठा पेयजल योजना के स्रोत और भंडारण टैंक का निरीक्षण किया। उन्होंने रंघोल-जनोग क्षेत्र में पाइप लाइनों की स्थिति का भी जायजा लिया। ईडा और दरवाड में रजनीश वर्मा ने ग्रामीणों के साथ खुली चौपाल आयोजित की। उन्होंने ग्रामीणों की पेयजल से जुड़ी समस्याओं को सुना। ग्रामीणों ने उन्हें लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या से अवगत करवाया। रजनीश वर्मा ने मौके पर ही विभागीय कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए। उन्होंने कई समस्याओं का तत्काल समाधान भी करवाया। अधिशासी अभियंता ने ग्रामीणों को बताया कि नेवल क्षेत्र की पांचों पेयजल योजनाएं विभाग की प्राथमिकता में हैं। उन्होंने कहा कि जलापूर्ति बाधित होने के कारणों की पहचान कर ली गई है। संबंधित कनिष्ठ अभियंता और ठेकेदार को तीन दिन के भीतर पाइप लाइनों की मरम्मत पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। वर्मा ने आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के भीतर सभी प्रभावित गांवों में नियमित पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। ग्रामीणों ने कहा कि पहली बार अधिशासी अभियंता स्तर का अधिकारी स्वयं गांवों में पहुंचकर समस्याओं का जायजा लेने आया है। उन्होंने मौके पर समस्याओं का समाधान करवाने के लिए जल शक्ति विभाग और अधिशासी अभियंता रजनीश वर्मा का आभार जताया। ग्रामीणों ने अधिशासी अभियंता की कार्यशैली की सराहना की। उनका कहना है कि लंबे इंतजार के बाद उन्हें हर घर जल-हर घर नल योजना का लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed