फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Instructions to hold monthly meetings of de-addiction committees in panchayats

Rampur Bushahar News: पंचायतों में नशा निवारण समितियों की मासिक बैठकें करने के निर्देश

Fri, 18 Sep 2026 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
बीडीओ ननखड़ी ने पंचायतों को जारी किए पत्र, तिथि और समय निर्धारित करने को कहा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर।
रामपुर के एसडीएम ने पंचायत स्तर पर नशा निवारण समितियों के नियमित कामकाज को सुनिश्चित करने और नशीले पदार्थों के दुरुपयोग की रोकथाम के लिए की गई कार्रवाई की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में विकास खंड अधिकारी ननखड़ी ने 17 पंचायतों को पत्र जारी कर जल्द बैठक की तिथि और समय निर्धारण करने को कहा गया है। खंड विकास कार्यालय से जारी पत्र के तहत पंचायतों को निर्देश दिए हैं कि नशीले पदार्थों के दुरुपयोग की रोकथाम के उपायों की नियमित निगरानी और प्रभावी कार्यान्वयन सुनिश्चित करने के लिए पंचायत स्तर पर हर महीने नशा निवारण समितियों की बैठकें की जाएं। संबंधित पंचायत की नशा निवारण समिति की बैठक हर महीने बुलाएं और यह सुनिश्चित करें कि बैठक की कार्रवाई को ठीक से रिकॉर्ड किया जाए। पंचायत स्तर पर बैठक आयोजित करने के बाद बैठक की कार्रवाई और की गई कार्रवाई की रिपोर्ट ब्लॉक स्तरीय नशा निवारण समिति की मासिक बैठक से पहले इस कार्यालय में जमा की जानी चाहिए। वहीं जाहू और पंचायत खुन्नी पनोली को विशेष रूप से निर्देश दिए गए हैं कि वे अपनी निर्धारित नशा निवारण समिति की बैठक की तारीख और समय की जानकारी पहले ही विकास खंड कार्यालय को दें। खंड विकास अधिकारी ने इन निर्देशों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने, अति आवश्यक मानने और इनका सख्ती से पालन सुनिश्चित करने को कहा है। उन्होंने विकास खंड की थाना ननखड़ी, बड़ोग, कुंगल बाल्टी, शोली, बगलती, खुन्नी, खोलीघाट, थैली चकटी, देलठ, करांगला, गाहन, खड़ाहन, जाहू, अड्डू, खमाडी, बड़ाच और मझोली टिप्पर पंचायत को पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed