{"_id":"6aa7e55c53e9a1385d0e3279","slug":"elected-representatives-apprised-of-the-importance-of-the-panchayati-raj-act-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-169699-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: जनप्रतिनिधियों को पंचायतीराज अधिनियम का बताया महत्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: जनप्रतिनिधियों को पंचायतीराज अधिनियम का बताया महत्व
विज्ञापन
चार दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू, पंचायतों की कार्यप्रणाली से होंगे अवगत
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। विकास खंड रामपुर की छह पंचायतों के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों के लिए सोमवार से द्वितीय चरण का चार दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। बधाल, बौंडा, त्यावल-ज्यूरी, सराहन, शाहधार और रंगोरी पंचायतों के प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्य प्रशिक्षण में भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण 17 सितंबर तक चलेगा।
कार्यक्रम का शुभारंभ सहायक आयुक्त विकास एवं खंड विकास अधिकारी रामपुर अंकुश कुमार ने किया। उन्होंने पंचायतों की कार्यप्रणाली, प्रतिनिधियों के दायित्व और ग्रामीण विकास में उनकी भूमिका की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्राचीन काल से ग्रामीण क्षेत्रों की न्याय व्यवस्था और स्थानीय प्रशासन में पंचायतों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। 73वें संविधान संशोधन अधिनियम के बाद पंचायतीराज संस्थाओं को संवैधानिक अधिकार मिले और प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था लागू हुई।
खंड विकास अधिकारी अंकुश कुमार ने कहा कि प्रशिक्षण के माध्यम से पंचायत प्रतिनिधियों को उनके अधिकारों, कर्तव्यों और विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी दी जा रही है। इसका उद्देश्य पंचायतों में बेहतर प्रशासन और सुशासन स्थापित करने के लिए प्रतिनिधियों को सक्षम बनाना है। इस अवसर पर पंचायत सचिव आगर दास, सहायक अभियंता विपिन भलूनी सहित पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे।