फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Demand to build welcome gate with broom bridge

Rampur Bushahar News: झाकड़ी पुल के साथ स्वागत गेट बनाने की मांग, मंत्री विक्रमादित्य सिंह को सौंपा पत्र

Tue, 20 Oct 2026 11:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Demand to build welcome gate with broom bridge
झाकड़ी पंचायत प्रधान ने मंत्री विक्रमादित्य सिंह का जताया आभार। संवाद
127 करोड़ की मंजूरी दिलाने के लिए प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने मंत्री का जताया आभार
विज्ञापन

. ब्रौनी नाले के पास बनेगा 305 मीटर लंबा पुल, यातायात होगा सुगम
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। राष्ट्रीय राजमार्ग-05 पर ब्रौनी नाला के पास झाकड़ी पुल के निर्माण के लिए 127 करोड़ की प्रशासनिक एवं वित्तीय मंजूरी मिलने पर झाकड़ी पंचायत के प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह का आभार व्यक्त किया है। पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने मंत्री को पत्र सौंपकर पुल के पास एक भव्य स्वागत गेट का निर्माण करवाने की मांग भी उठाई है। झाकड़ी पंचायत प्रधान विशाल मेहता और अन्य सदस्यों ने कहा कि ब्रौनी नाला के पास पुल निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही थी। मानसून के दौरान और अन्य विषम परिस्थितियों में यहां एनएच क्षतिग्रस्त होने से जाम लगने से स्थानीय लोगों, यात्रियों और बागवानों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस समस्या को गंभीरता से उठाते हुए मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के समक्ष मामला प्रभावी ढंग से रखा। इसके बाद पुल निर्माण के लिए 127 करोड़ की मंजूरी मिली है। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित पुल 305 मीटर लंबा और 16 मीटर चौड़ा होगा। इसके निर्माण से झाकड़ी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुचारु होने के साथ ऊपरी शिमला और किन्नौर की ओर आने-जाने वाले वाहन चालकों सहित बागवानों को भी राहत मिलेगी। पुल का निर्माण दो वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य है। इसके बनने से रामपुर विधानसभा क्षेत्र में सड़क संपर्क और यातायात सुविधाओं को मजबूती मिलने की उम्मीद है। पंचायत ने पुल निर्माण की सौगात के साथ क्षेत्र की सुंदरता और पहचान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पुल के समीप एक भव्य एवं आकर्षक स्वागत गेट बनाने की मांग की है। पंचायत प्रतिनिधियों का कहना है कि यह स्वागत गेट झाकड़ी क्षेत्र की संस्कृति और पहचान का प्रतीक बनेगा। यहां आने वाले पर्यटकों और यात्रियों का स्वागत करेगा। पंचायत प्रधान विशाल मेहता सहित अन्य क्षेत्रवासियों ने पुल निर्माण के लिए किए गए प्रयासों के लिए मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि स्वागत गेट के निर्माण की मांग पर भी सकारात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article