फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rajani Patil stated that a major rally will be held at Delhi's Ramlila Maidan on November 1

शिमला: रजनी पाटिल बोलीं-भाजपा को हराने के लिए साझा मोर्चा बना सकती है कांग्रेस और माकपा

Sat, 24 Oct 2026 12:12 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 24 Oct 2026 12:12 PM IST
सार

प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा कि नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को होने वाली रैली में प्रदेश से हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता जुटेंगे। प्रदेश से इस महारैली में 15 हजार लोग दिल्ली कूच करेंगे। 

विज्ञापन
Rajani Patil stated that a major rally will be held at Delhi's Ramlila Maidan on November 1
कांग्रेस प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल व अन्य नेता। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

अगले साल होने जा रहे विधानसभा चुनाव में भी भाजपा को हराने के लिए कांग्रेस और माकपा साझा मोर्चा बना सकते हैं। कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा कि अभी तो एक मुद्दे पर इंडिया गठबंधन साथ-साथ है। भाजपा को हराने के लिए इकट्ठा हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा ठियोग में हो चुका है। उन्होंने कहा कि नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को होने वाली रैली में प्रदेश से हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता जुटेंगे। प्रदेश से इस महारैली में 15 हजार लोग दिल्ली कूच करेंगे। संविधान और लोकतंत्र को बचाने के उद्देश्य से इस रैली में प्रदेश से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता दिल्ली जाएंगे। शिमला में कांग्रेस और माकपा नेताओं की इंडिया गठबंधन का आधार लेकर हुई प्रेसवार्ता के दौरान रजनी पाटिल ने कहा कि रैली में विपक्षी दलों की एकजुटता दिखाई देगी। इस अवसर पर माकपा नेताओं की मौजूदगी का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि संविधान की रक्षा के लिए सभी को एक साथ आना होगा।

विज्ञापन


Trending Videos

हरियाणा के पूर्व मंत्री राव दान सिंह ने कहा कि देश को बचाना है तो वोट बचाना होगा। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि देश में ऐसी परिस्थितियां बन गई हैं कि विपक्षी दलों को एकजुट होना पड़ा है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि हिंदुस्तान में जो मुहिम चली है, उसके विरोध में राहुल गांधी के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन ने साथ चलने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि जो जवाब आयोग को देना चाहिए, वह भाजपा के लोग दे रहे हैं। माकपा नेता राकेश सिंघा ने कहा कि देश के सामने लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की बड़ी चुनौती है। देश को बचाने के लिए सभी संबंधित संगठनों और राजनीतिक दलों को साझा मंच पर आना होगा। पूर्व महापौर संजय चौहान ने भी प्रदेश के सभी संगठनों से एक नवंबर को दिल्ली में होने वाली रैली में भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा के लिए सभी को अपनी भूमिका निभानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed