फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Politics: Jairam Thakur says the government's priorities are unclear; the entire cabinet is camping in Delhi.

राजनीति: जयराम ठाकुर बोले- सरकार की प्राथमिकताएं स्पष्ट नहीं, दिल्ली में डेरा डाले हुए है पूरा मंत्रिमंडल

Wed, 09 Sep 2026 07:46 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मपुर (मंडी)।
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मपुर (मंडी)। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 09 Sep 2026 07:46 PM IST
सार

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार की प्राथमिकताएं स्पष्ट नहीं हैं। जनता से किए गए वादे पूरे नहीं किए जा रहे हैं और विकास कार्यों की गति भी प्रभावित हुई है। 

विज्ञापन
Politics: Jairam Thakur says the government's priorities are unclear; the entire cabinet is camping in Delhi.
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार की प्राथमिकताएं स्पष्ट नहीं हैं। जनता से किए गए वादे पूरे नहीं किए जा रहे हैं और विकास कार्यों की गति भी प्रभावित हुई है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि दो दिन से सारा मंत्रिमंडल दिल्ली में है, मालूम नहीं क्या होगा। बुधवार को धर्मपुर में भाजपा सम्मेलन में जयराम ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अभी से जुट जाने का आह्वान किया। ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में अगली सरकार भाजपा की बनेगी। कार्यकर्ताओं को संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना होगा। उन्होंने धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा नेता रजत ठाकुर के हाथ मजबूत करने का आह्वान करते हुए कहा कि पार्टी को यहां से मजबूत बढ़त दिलाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरी निष्ठा और मेहनत से काम करना होगा। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले जनता से कई बड़े वादे किए थे। अब सरकार को इन वादों का हिसाब देना चाहिए। इस मौके पर पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर मौजूद रहे।

विज्ञापन

एकजुट होकर काम करने का दिया मंत्र
जयराम ठाकुर ने कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर पार्टी हित में एकजुट होकर काम करने को कहा। उन्होंने कहा कि चुनाव किसी एक व्यक्ति के प्रयास से नहीं जीता जाता। इसके लिए पूरे संगठन की मेहनत जरूरी है। बूथ स्तर पर पार्टी की गतिविधियां बढ़ाने, बूथ कमेटियों को सक्रिय करने और नए लोगों को संगठन से जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed