{"_id":"6ae7764bbf3a5eb9be009c03","slug":"traders-busy-giving-their-shops-a-new-look-ahead-of-diwali-mandi-news-c-90-1-ssml1025-220025-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: दिवाली से पहले दुकानों को नया लुक देने में जुटे कारोबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: दिवाली से पहले दुकानों को नया लुक देने में जुटे कारोबारी
Mon, 02 Nov 2026 10:56 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Mon, 02 Nov 2026 10:56 AM IST
विज्ञापन
मंडी। दिवाली नजदीक आते ही शहर के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। त्योहारी सीजन से पहले व्यापारी दुकानों की साफ-सफाई, रंग-रोगन और मरम्मत में जुट गए हैं। भूतनाथ बाजार, गांधी चौक और अस्पताल मार्ग सहित विभिन्न बाजारों में दुकानों को नया रूप दिया जा रहा है।
कई दुकानदार पुराने रैक, काउंटर और फर्नीचर बदलवा रहे हैं। वहीं, छतों पर सीलिंग और मोल्डिंग का काम भी करवाया जा रहा है। रविवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण कई दुकानदारों ने समय का उपयोग साफ-सफाई और रंग-रोगन में किया।
भूतनाथ बाजार के दुकानदार टेक चंद ठाकुर और रवि सोनी, गांधी चौक के भरत कुमार, टारना निवासी भूषण और अस्पताल मार्ग के कारोबारी विनोद कुमार ने बताया कि दिवाली के दौरान ग्राहकों की आवाजाही बढ़ जाती है। ऐसे में त्योहार से पहले दुकानों की साज-सज्जा और मरम्मत का काम पूरा करना जरूरी है, ताकि त्योहारी सीजन में ग्राहकों और कारोबार पर पूरा ध्यान दिया जा सके। संवाद