फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Saint's gathering in Samalkha from October 23 to 26.

Mandi News: समालखा में संत समागम 23 से 26 अक्तूबर तक

Wed, 07 Oct 2026 07:24 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 07:24 AM IST
विज्ञापन
Saint's gathering in Samalkha from October 23 to 26.
बनीखेत (चंबा)। संत निरंकारी मिशन का 79वां वार्षिक संत समागम 23 से 26 अक्तूबर तक समालखा में होगा। सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित के पावन सान्निध्य में होने वाले इस समागम का मुख्य विषय ‘जागृति’ रखा गया है। बनीखेत से कई श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल होंगे। श्रद्धालु निस्वार्थ सेवा भाव से निर्माण कार्य, शामियाने लगाने, स्वच्छता, जल व्यवस्था और भोजन सेवा सहित विभिन्न व्यवस्थाओं में जुटे हैं। समागम स्थल का मुख्य प्रवेश द्वार भी तैयार किया जा रहा है। समागम में सेवा, सत्संग, सुमिरन, प्रेम, सद्भाव और मानव एकता का संदेश दिया जाएगा। संत निरंकारी मिशन के अनुसार यह आयोजन श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक चेतना और आत्मिक जागृति का अवसर बनेगा। देश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं भी की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed