{"_id":"6aa993de7ba19a97a500b417","slug":"order-for-appointment-of-gynecologist-in-jogindernagar-hospital-mandi-news-c-90-1-mnd1023-213474-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: जोगिंद्रनगर अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: जोगिंद्रनगर अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति के आदेश
विज्ञापन
अस्पताल में गर्भवती महिलाओं को मिलेगी राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में इलाज के लिए पहुंच रही गर्भवती महिलाओं के लिए राहत भरी खबर है। स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल में लंबे समय से खाली चल रहे स्त्री रोग विशेषज्ञ के पद पर चिकित्सक की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही अस्पताल में रिक्त पड़े बाल रोग और हड्डी रोग विशेषज्ञों की तैनाती को लेकर भी स्वास्थ्य विभाग ने कदमताल तेज कर दी है।
100 बिस्तरों वाले और 19 चिकित्सकों के स्वीकृत पदों वाले इस उपमंडलीय अस्पताल में बीते कुछ महीनों से गायनी विशेषज्ञ का पद खाली पड़ा था। इसके चलते क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को नियमित जांच और प्रसव के लिए बाहरी क्षेत्रों के सरकारी अथवा महंगे निजी अस्पतालों के चक्कर काटने पड़ रहे थे। विशेषज्ञ के न होने से अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी जैसी सुविधाएं भी बुरी तरह प्रभावित हो रही थीं। अब नए आदेशों के बाद स्थानीय स्तर पर ही डॉक्टर के पदभार संभालने के बाद महिला मरीजों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।
मुख्य चिकित्स अधिकारी मंडी डॉ. अशोक चौहान ने बताया कि मंडी जिला सहित जोगिंद्रनगर अस्पताल में रिक्त पदों को चरणबद्ध तरीके से भरने के लिए प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह संवेदनशील हैं। गायनी विशेषज्ञ की नियुक्ति कर दी गई है। जल्द ही बाल रोग व हड्डी रोग विशेषज्ञ भी अस्पताल में अपना पदभार संभाल लेंगे।