फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   BJP targets Congress government over slow pace of development

Mandi News: विकास की धीमी रफ्तार पर भाजपा ने घेरी कांग्रेस सरकार

Sat, 31 Oct 2026 06:55 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 06:55 AM IST
विज्ञापन
BJP targets Congress government over slow pace of development
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर में विकास कार्यों की धीमी रफ्तार को लेकर भाजपा ने कांग्रेस सरकार को घेरा है। भाजपा विधायक प्रकाश राणा ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के बजाय विकास का पैसा सरकारी विश्राम गृहों को चमकाने पर खर्च किया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्र की अनदेखी के लिए कांग्रेस सरकार और स्थानीय कांग्रेस नेताओं की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए।
विज्ञापन


शुक्रवार को जोगिंद्रनगर में आयोजित भाजपा कार्यक्रम में प्रकाश राणा ने कहा कि कांग्रेस सरकार के चार साल के कार्यकाल में विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को अपेक्षित गति नहीं मिली। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की कथित नाकामियों को जनता तक पहुंचाने और वर्ष 2027 में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने के लिए जुटने का आह्वान किया। भाजपा प्रदेश सचिव प्रियंता शर्मा ने ''एसआईआर लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ'' कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने चुनाव के दौरान किए गए वादे पूरे नहीं किए। महिलाओं के खातों में 1500 रुपये नहीं पहुंचने को लेकर भी उन्होंने सरकार को घेरा। विधायक राणा ने दावा किया कि चार नवंबर को मंडी में होने वाली भाजपा की पदयात्रा में जोगिंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र से करीब 1500 कार्यकर्ता और लोग भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed