फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Shakoli wins 'Best School' title.

Kullu News: शकोली ने जीता बेस्ट स्कूल का खिताब

Sun, 13 Sep 2026 11:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Shakoli wins 'Best School' title.
लाहौल के उदयपुर में विजेता टीम पुस्कृत करने के बाद सामुहिक चित्र में।-संवाद
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला उदयपुर में 54वीं अंडर-14 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। समापन समारोह में ग्राम पंचायत उदयपुर के प्रधान राजेश ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। सेवानिवृत्त पीईटी प्रेम सिंह मियां विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। समापन समारोह के दौरान मुख्य अतिथि ने प्रतियोगिता में विजेता और उपविजेता रहे प्रतिभागियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में हिस्सा लिया। फोक डांस के बॉयज वर्ग में शकोली ने प्रथम और त्रिलोकनाथ ने द्वितीय स्थान हासिल किया। गर्ल्स वर्ग में शकोली प्रथम और केलांग द्वितीय रहा। मार्चपास्ट में भी शकोली ने पहला और त्रिलोकनाथ ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। ग्रुप सांग के बॉयज वर्ग में शकोली प्रथम और टिंगरेट द्वितीय रहा। गर्ल्स वर्ग में केलांग ने पहला और शकोली ने दूसरा स्थान हासिल किया। सोलो सॉन्ग के बॉयज वर्ग में शकोली के दिव्यांश और गर्ल्स वर्ग में केलांग की सृष्टि प्रथम रहीं। प्रतियोगिता में शकोली स्कूल ने बेस्ट स्कूल का खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed