{"_id":"6a9bf14d4848ac588806dd26","slug":"deck-up-the-home-like-a-garden-and-watch-the-devotees-sway-in-ecstasy-kullu-news-c-89-1-klu1002-185887-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: सजा दो घर को गुलशन सा... पर झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: सजा दो घर को गुलशन सा... पर झूमे श्रद्धालु
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखाड़ा बाजार कुल्लू के दुर्गा माता मंदिर में जन्माष्टमी की रही धूम
.......................
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। अखाड़ा बाजार स्थित दुर्गा माता मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। शुक्रवार रात आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन की मधुर स्वर लहरियों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर कटौला (मंडी) की सुप्रसिद्ध पाराशर भजन मंडली ने अपनी मधुर एवं भक्तिमय प्रस्तुतियों से देर रात तक समां बांधे रखा।
भजन मंडली के कलाकारों ने राधे-राधे गाना, ‘मेरी जिंदडिये आज मथुरा दे बिच अवतार हो गया’, ‘सजा दो घर को गुलशन सा, मेरे सरकार आए हैं, तेरा किसने किया शृंगार सांवरे और मुरली वाले आजा, तेरी याद सताए सहित एक से बढ़कर एक मनमोहक भजनों की प्रस्तुतियां दीं। इन भजनों की सुरीली धुन पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर देर रात तक झूमते रहे। खासकर महिलाएं काफी संख्या में जुटीं और भजन कीर्तन के दौरान नृत्य भी किया। संवाद