फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Congress-backed Panchayat representatives from Ani-Nirmand felicitated.

Kullu News: आनी-निरमंड के कांग्रेस समर्थित पंचायत प्रतिनिधियों को किया सम्मानित

Sun, 11 Oct 2026 06:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 06:33 PM IST
विज्ञापन
Congress-backed Panchayat representatives from Ani-Nirmand felicitated.
मिल्कफेड अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर ने जनप्रतिनिधियों से किया जनहित में कार्य करने का आह्वान
विज्ञापन


खेगसू में ब्लॉक कांग्रेस ने किया सम्मान समारोह का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। आनी-निरमंड ब्लॉक के कांग्रेस समर्थित नवनिर्वाचित पंचायत प्रधानों, उपप्रधानों, वार्ड सदस्यों, पंचायत समिति सदस्यों और जिला परिषद सदस्यों के सम्मान में रविवार को खेगसू में समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कांग्रेस समर्थित पंचायत प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मानित कर उन्हें जनहित में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में मिल्कफेड के चेयरमैन बुद्धि सिंह ठाकुर, जिला कुल्लू कांग्रेस प्रभारी दीपक शर्मा, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष परस राम, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद शर्मा, पूर्व विधायक किशोरी लाल सागर, जिला परिषद सदस्य डॉ. सुनील और जिला परिषद सदस्य रीमा ठाकुर सहित कई कांग्रेस समर्थित प्रतिनिधि उपस्थित रहे। समारोह के दौरान मिल्क फेड चेयरमैन बुद्धि सिंह ठाकुर ने पंचायत प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए उनके अधिकारों और जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि ग्रामीण लोकतंत्र की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। गांव के विकास और आम जनता की समस्याओं के समाधान में उनकी भूमिका अहम रहती है। ऐसे में सभी प्रतिनिधियों को अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ करना चाहिए। कार्यक्रम के मंच संचालक पप्पू सत्या एवं प्रशासनिक महासचिव ने बताया कि पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मान के लिए आयोजित समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समारोह का उद्देश्य निर्वाचित प्रतिनिधियों का उत्साहवर्धन करना और उन्हें जनसेवा तथा क्षेत्र के विकास के प्रति प्रेरित करना रहा। इस मौके पर अधिवक्ता दलीप जोशी, कांग्रेस नेता एवं प्रधान संतोष ठाकुर, चेतन चौहान सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article