{"_id":"6a9ac025e0ed8005220ca66f","slug":"anger-over-empty-liquor-bottles-found-on-the-way-to-neelkanth-lake-kullu-news-c-89-1-klu1002-185837-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: नीलकंठ झील के रास्ते पर शराब की खाली बोतलें मिलने से रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: नीलकंठ झील के रास्ते पर शराब की खाली बोतलें मिलने से रोष
विज्ञापन
नीलकंठ तीर्थ स्थल के रास्ते में अलियास के पास खाली बोतलों के ढेर, जिन्हें श्रद्धालुओं ने मिट्टी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। लाहौल-स्पीति के प्रसिद्ध नीलकंठ महादेव तीर्थ स्थल के मार्ग पर पर शराब और बीयर की खाली बोतलें मिलने से श्रद्धालुओं में रोष है। नीलकंठ यात्रा पर गए श्रद्धालु विवेक शर्मा ने बताया कि वह अपने दोस्तों राहुल शर्मा, अमित शर्मा, सुभाष और बिट्टू के साथ यात्रा पर निकले थे। यात्रा के दौरान अलियास नामक पड़ाव पर पहुंचने पर उन्हें शराब और बीयर की खाली बोतलों के ढेर दिखाई दिए।
उन्होंने बताया कि धार्मिक तीर्थ स्थल की ओर जाने वाले मार्ग पर इस तरह की सामग्री शोभा नहीं देती। उन्होंने साथियों के साथ मिलकर वहां बिखरी खाली बोतलों को एकत्रित किया और गड्ढा खोदकर उन्हें दबा दिया। विवेक शर्मा ने बताया कि नीलकंठ यात्रा के लिए घाटी के चोखंग और नैनगार तक छोटे वाहन जाते हैं।
इसके बाद नैनगार से पैदल यात्रा शुरू होती है। यात्रा का दूसरा पड़ाव अलियास है। इसके आगे भीमकुंड और फिर नीलकंठ झील स्थित है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु नीलकंठ महादेव के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में कुछ लोगों की ओर से नशे का सेवन कर खाली बोतलें रास्ते में छोड़ना धार्मिक स्थल की पवित्रता को प्रभावित कर रहा है। उन्होंने प्रशासन से भी धार्मिक यात्रा मार्ग पर निगरानी बढ़ाने और नशे का सेवन करने वालों के खिलाफ सख्ती बरतने की मांग की। संवाद