{"_id":"6a9d44f6a4b5007f3c0cccc2","slug":"20-after-the-ritual-bath-in-the-month-of-bhado-mata-bhagasiddh-returned-to-her-original-abode-kullu-news-c-89-1-ssml1015-185963-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: 20 भादो के स्नान के बाद माता भागासिद्ध मूल स्थान लौटीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: 20 भादो के स्नान के बाद माता भागासिद्ध मूल स्थान लौटीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खलाड़ानाला में माता ने किया देव परंपराओं का निर्वहन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में 20 भादो का उत्सव उल्लास के साथ मनाया गया। लगघाटी की आराध्य माता भागासिद्ध ने खलाड़ानाला नामक स्थान पर सैकड़ों श्रद्धालुओं के साथ परंपरा को निभाया। रविवार को माता खलाड़ानाला स्थित अपने मंदिर से अपने मूल स्थान डुघीलग के लिए लौटीं। खलाड़ानाला में तीन दिनों तक माता के मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। आराध्य माता के दर्शन पाने के लिए चार, पांच और छह सितंबर को श्रद्धालु भारी संख्या में पहुंचे।
बीते शनिवार को माता भागासिद्ध और सैकड़ों श्रद्धालुओं ने 20 भादो की परंपरा का निर्वहन किया और आस्था की डुबकी सरवरी खड्ड में लगाई। माता के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। रविवार को श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। अपराह्न माता अपने मूल स्थान डुघीलग मंदिर के लिए रवाना हुईं। माता के पुजारी बेली राम ने कहा कि 20 भादो का पर्व मनाने माता खलाड़ानाला स्थित अपने मंदिर आती हैं। माता ने सैकड़ों श्रद्धालुओं के साथ 20 भादो का उत्सव मनाया। संवाद