फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   tanda medical college trainee doctor molestation accused lab technician suspended

हिमाचल: टांडा छेड़छाड़ मामले में आरोपी लैब तकनीशियन निलंबित, CM सुक्खू के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई

Mon, 05 Oct 2026 08:53 AM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला। Published by: Ankesh Dogra Updated Mon, 05 Oct 2026 08:53 AM IST
सार

कांगड़ा के डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा में प्रशिक्षु डॉक्टर से कथित छेड़छाड़ के मामले में आरोपी लैब तकनीशियन को निलंबित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देश के बाद स्वास्थ्य विभाग ने निलंबन आदेश जारी किया। घटना के विरोध में रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन ने पेन डाउन स्ट्राइक की थी। पुलिस ने भी आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
tanda medical college trainee doctor molestation accused lab technician suspended
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू (फाइल फोटो)। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

टांडा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में प्रशिक्षु डॉक्टर से कथित छेड़छाड़ के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई करते हुए आरोपी लैब तकनीशियन को निलंबित कर दिया है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रविवार को रामपुर से लौटते समय मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपी को तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने शाम को ही निलंबन का आदेश जारी कर दिया।

विज्ञापन

मामले को लेकर टांडा मेडिकल कॉलेज में रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन (आरडीए) ने भी विरोध जताया था। एसोसिएशन ने शनिवार को दो घंटे की पेन डाउन स्ट्राइक की और प्रिंसिपल कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। डॉक्टरों ने कार्यस्थल पर महिला चिकित्सकों और प्रशिक्षु डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरडीए अध्यक्ष डॉ. क्रांति बिष्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश का स्वागत है, लेकिन लिखित निलंबन आदेश जारी होने के बाद ही डॉक्टर काम पर लौटेंगे। इस दौरान टांडा मेडिकल कॉलेज में आपातकालीन सेवाएं सुचारू रखने की बात कही गई। टांडा मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. मिलाप शर्मा ने बताया कि उन्हें मुख्यमंत्री के निर्देशों की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से मिली थी। वहीं स्वास्थ्य सचिव आशीष सिंहमार ने कहा कि आरोपी लैब तकनीशियन को निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य संस्थानों में दुर्व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?
बताया गया है कि 28 सितंबर को प्रसूति एवं स्त्रीरोग विभाग की प्रथम वर्ष की पीजी प्रशिक्षु डॉक्टर एक मरीज के लिए प्लेटलेट्स की उपलब्धता और आपात स्थिति में उनके जारी किए जाने से संबंधित जानकारी लेने ब्लड बैंक पहुंची थीं।

शिकायत के अनुसार, वहां ड्यूटी पर तैनात लैब तकनीशियन ने प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ कथित तौर पर अनुचित व्यवहार किया। घटना के कुछ घंटे बाद डॉक्टर ने वरिष्ठ रेजिडेंट डॉक्टरों को इसकी जानकारी दी। वरिष्ठ डॉक्टरों की सलाह के बाद प्रशिक्षु डॉक्टर ने चिकित्सा अधीक्षक को लिखित शिकायत दी और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

मामले में कांगड़ा पुलिस थाने में आरोपी तकनीशियन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी को नोटिस जारी कर जांच में सहयोग करने और पूछताछ के लिए उपस्थित होने को कहा है। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने भी मामले की जांच के लिए एक टीम गठित की है। टीम दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर मामले के तथ्यों की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस और विभागीय जांच के निष्कर्ष सामने आना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed