फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Retired municipal corporation employees demand pension revision

Kangra News: नगर निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने उठाई पेंशन संशोधन की मांग

Sat, 31 Oct 2026 09:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 09:01 PM IST
विज्ञापन
Retired municipal corporation employees demand pension revision
धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने पेंशन संशोधन और अन्य वित्तीय लाभों से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग उठाई है। राकेश गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में करीब 35 सेवानिवृत्त कर्मचारी शामिल हुए। बैठक के बाद कर्मचारियों ने संयुक्त आयुक्त से मुलाकात कर मांगों के संबंध में ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

राकेश गुप्ता ने बताया कि कर्मचारियों ने पहली जनवरी 2016 से पहले और इसके बाद सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों की सर्विस बुक संशोधित कर पेंशन निर्धारण के लिए निदेशक, शहरी विकास विभाग, शिमला को भेजने की मांग की। इसके अलावा 65 और 70 वर्ष की आयु पूरी करने के बाद पांच प्रतिशत की दर से मिलने वाली अतिरिक्त पेंशन का लाभ पात्र कर्मचारियों को देने का मामला भी उठाया।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने चार जून 2026 को सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई संशोधित पेंशन का हवाला देते हुए हिमाचल प्रदेश सरकार की अधिसूचना के तहत मिलने वाली 50 हजार रुपये की किस्त का लाभ नगर निगम के पेंशनरों को भी देने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed