{"_id":"6ac559bebe60e77aa3024657","slug":"outsourced-workers-laid-off-instead-of-providing-four-lakh-jobs-jairam-kangra-news-r-399-1-sml1021-535068-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार लाख नौकरियां देने के बजाय आउटसोर्स कर्मी निकाले : जयराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार लाख नौकरियां देने के बजाय आउटसोर्स कर्मी निकाले : जयराम
विज्ञापन
तियारा में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया के निधन पर परिजनों से म
नगरोटा बगवां/रैत (कांगड़ा)। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर चुनावी वादे पूरे नहीं करने और आउटसोर्स कर्मियों की नौकरियां छीनने का आरोप लगाया है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सरकार बनने से पहले चार साल में चार लाख और पहले मंत्रिमंडल में एक लाख नौकरियां देने की बात कही थी लेकिन चार साल बाद भी इसका हिसाब नहीं दिया गया। इसके बजाय पूर्व सरकार में आउटसोर्स पर रखे गए हजारों लोगों को हर साल नौकरी से निकाला गया।
पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर मंगलवार को शाहपुर में भाजपा के वरिष्ठ नेता दिवंगत विजय मनकोटिया और दिवंगत रामचंद्र भाटिया के आवास जाकर उनके परिजनों से भेंटकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे।
विज्ञापन
नगरोटा बगवां में पत्रकारों से बातचीत में जयराम ठाकुर ने कहा कि बीते दिन मंडी के नेरचौक मेडिकल कॉलेज में कार्यरत एक आउटसोर्स कर्मी ने नौकरी से निकाले जाने के बाद जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि सरकार को यह सोचना चाहिए कि नौकरी जाने के बाद संबंधित कर्मचारी और उसके परिवार की स्थिति क्या होगी।
उन्होंने प्रदेश सरकार और कांग्रेस के बीच कथित कलह पर भी सवाल उठाए। सरकार को बताना चाहिए कि बैठकें क्यों टाली जा रही हैं। साथ ही कहा कि श्वेत पत्र जारी कर बताया जाए कि प्रदेश में कुल कितने मेडिकल कॉलेज हैं, इनमें कितनी रोबोटिक सर्जरी मशीनें खरीदी गई हैं, कितनी मशीनें स्थापित और संचालित हैं व अब तक कितनी रोबोटिक सर्जरी हुई हैं। कितने सर्जनों को रोबोटिक सर्जरी का प्रशिक्षण दिया गया है।
इस दाैरान विधायक सुधीर शर्मा, पवन काजल और सरवीन चौधरी सहित अन्य माैजूद रहे। संवाद