फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Massive crowds thronged Kangra to witness the burning of evil.

Kangra News: बुराई का दहन देखने कांगड़ा में उमड़ा जनसैलाब

Wed, 21 Oct 2026 02:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 21 Oct 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Massive crowds thronged Kangra to witness the burning of evil.
कांगड़ा नगर परिषद मैदान में रावण दहन के समय उमड़ी भीड़। -संवाद
कांगड़ा। नगर परिषद मैदान में आयोजित दशहरा उत्सव में इस बार काफी भीड़ उमड़ी। रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतला दहन को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग आए। मैदान पूरी तरह खचाखच भरा रहा।
विज्ञापन

दर्शकों ने पंजाब के कारीगरों की ओर से चलाई गई भव्य आतिशबाजी का आनंद लिया। मैदान में जगह न मिलने के कारण लोगों ने साथ लगती तीन मंजिला इमारतों की छतों पर खड़े होकर पुतला दहन देखा।
विज्ञापन

पुतलों के दहन से पहले दर्शकों ने श्रीराम और रावण के बीच युद्ध के दृश्य देखे। दशकों पुराने इस ऐतिहासिक उत्सव में डीआईजी सौम्या सांबशिवन बतौर मुख्यातिथि शामिल हुईं। उन्होंने समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को सम्मानित भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांगड़ा वीर भूमि है। देश का पहला परमवीर चक्र इसी जिले के हिस्से आया था। उन्होंने रामायण के कई प्रसंगों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि जो चेतना की उच्च अवस्था प्राप्त कर लेता है, उसकी बुद्धि को भ्रष्ट नहीं किया जा सकता। उन्होंने वीर भूमि की सदा जय हो का उद्घोष करते हुए कांगड़ावासियों को पर्व की शुभकामनाएं दीं।

----------
नवमी संध्या में कलाकारों को मिली प्रोत्साहन राशि
नगर परिषद मैदान में रामलीला की नवमी संध्या में जनहित संगठन के अध्यक्ष एवं समाजसेवी अमित वर्मा बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। रामलीला सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश मेहरा ने उन्हें सम्मानित किया। अमित वर्मा ने सभा को 21 हजार रुपये सहयोग राशि दी। उन्होंने कहा कि कांगड़ावासियों की भारी उपस्थिति आयोजन की शोभा बढ़ा रही है। मंदिर बाजार के अनुपम शर्मा ने कलाकारों को 3100 रुपये और विधायक पवन काजल ने 11 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि भेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed