{"_id":"6ac25721829e43d73b016796","slug":"cia-raids-hotel-five-people-including-a-woman-arrested-with-heroin-kangra-news-c-95-1-kng1004-259577-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: होटल में सीआईए की दबिश, महिला सहित पांच चिट्टे के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: होटल में सीआईए की दबिश, महिला सहित पांच चिट्टे के साथ गिरफ्तार
Mon, 05 Oct 2026 07:07 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 05 Oct 2026 07:07 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला/पालमपुर (कांगड़ा)। कांगड़ा पुलिस की सीआईए टीम ने पालमपुर के एक होटल में दबिश देकर महिला सहित पांच लोगों को 7.92 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से नशे की खेप के अलावा वारदात में इस्तेमाल हरियाणा नंबर की एक कार भी कब्जे में ली है।
पुलिस के अनुसार 3 अक्तूबर देर रात सूचना मिली थी कि लोहना स्थित पीसीसीएन चौक के पास एक होटल में संदिग्ध गतिविधियां चल रही हैं। सूचना पर सीआईए टीम ने होटल के कमरे में दबिश दी, जहां चार युवक और एक महिला मौजूद थे। तलाशी लेने पर दपिंद्र सिंह (32) निवासी बड़ागुढ़ा, सिरसा (हरियाणा) के पास से 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
पूछताछ में कमरे में मौजूद अन्य लोगों व बाहर खड़ी कार की संलिप्तता सामने आने पर पुलिस ने पांचों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अन्य आरोपियों में आदित्य पठानिया (24) निवासी रामनगर कालोनी (मारंडा), कबीर (23) निवासी ठाकुरद्वारा (खलेट), प्रांशुल कपूर (24) निवासी कालू दी हट्टी (मारंडा, सभी पालमपुर) और ममता (27) निवासी नेरी घिरा (संधोल, मंडी) शामिल हैं।
विज्ञापन
उधर, एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने बताया कि पुलिस का मुख्य फोकस चिट्टे के स्रोत और सक्रिय सप्लाई नेटवर्क का पता लगाने पर है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य सप्लायरों तक पहुंचा जा सके।