फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Allegation of molestation of a nine-year-old girl in Lambagaon; FIR registered.

Kangra News: लंबागांव में नौ वर्षीय बच्ची के साथ छेड़छाड़ का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Mon, 14 Sep 2026 08:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 14 Sep 2026 08:37 AM IST
विज्ञापन
Allegation of molestation of a nine-year-old girl in Lambagaon; FIR registered.
लंबागांव (कांगड़ा)। गाय को रोटी देने पड़ोसी के घर गई नौ वर्षीय बच्ची से कथित तौर पर छेड़छाड़ करने के आरोप लगे हैं। पीड़ित बच्ची ने पड़ोस के ही 55 वर्षीय व्यक्ति पर छेड़छाड़ और विरोध करने पर थप्पड़ मारने का आरोप लगाया है। बच्ची की मां की शिकायत पर लंबागांव पुलिस थाना में आरोपी के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम और बीएनएस की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार घटना के वक्त बच्ची की मां दिहाड़ी मजदूरी के लिए घर से बाहर गई हुई थी। रविवार को बच्ची जब पड़ोसी के घर गाय को रोटी देने पहुंची तो आरोपी ने उसे अपने पास बुलाकर अनुचित हरकतें शुरू कर दीं। बच्ची के विरोध करने पर आरोपी ने कथित तौर पर उसे थप्पड़ जड़ दिए। इसके बाद सहमी हुई बच्ची तुरंत अपने घर भाग आई।
विज्ञापन

दोपहर को मां के लौटने पर बच्ची ने रोते हुए आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजनों ने पंचायत प्रतिनिधियों को सूचना दी और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। डीएसपी बैजनाथ संदीप शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर बच्ची का चिकित्सीय परीक्षण करवा लिया है और मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed