{"_id":"6a9d7a56acadb54a0d0d2801","slug":"agriculture-minister-says-shibothan-fair-will-be-granted-district-level-status-kangra-news-c-95-1-ssml1021-254304-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: कृषि मंत्री बोले- शिबोथान मेले को दिलाएंगे जिलास्तरीय दर्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: कृषि मंत्री बोले- शिबोथान मेले को दिलाएंगे जिलास्तरीय दर्जा
Mon, 07 Sep 2026 08:04 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 07 Sep 2026 08:04 AM IST
विज्ञापन
शिबोथान मंदिर में दर्शन करते कृषि मंत्री चंद्र कुमार। -स्रोत : जागरूक पाठक
रैहन (कांगड़ा)। कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने कहा कि भरमाड़ स्थित सिद्धपीठ बाबा शिबोथान मंदिर में हर साल आयोजित होने वाले वार्षिक मेले को जिलास्तरीय मेले का दर्जा दिलाने के लिए ठोस प्रयास किए जाएंगे। वे रविवार को मंदिर में आयोजित वार्षिक मेले में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मंदिर में शीश नवाया और विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
कृषि मंत्री ने कहा कि सिद्धपीठ बाबा शिबोथान मंदिर हजारों श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का केंद्र है। यहां सालभर दूर-दराज से लोग दर्शन के लिए पहुंचते हैं और मान्यता के अनुसार पीड़ित स्वस्थ होकर लौटते हैं। उन्होंने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि भरमाड़ रेलवे स्टेशन के बोर्ड पर शिबोथान मंदिर का नाम अंकित करवाने के लिए वह स्वयं रेल मंत्री को पत्र लिखेंगे।
उन्होंने कहा कि मंदिर कमेटी के प्रयासों से इस सिद्धपीठ को भव्य स्वरूप दिया गया है और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं जुटाई जा रही हैं। उन्होंने मंदिर परिसर में नया हैंडपंप लगवाने और अतिरिक्त पेयजल नल उपलब्ध करवाने का भी भरोसा दिया। इस अवसर पर मंदिर के महंत सतीश वत्स, राम कृष्ण वत्स, राम प्रकाश वत्स, आईएमसी चेयरमैन मनु शर्मा और प्रधान सुरेश खट्टा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।