फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Search for missing woman and daughter from CDR and Tower location

Hamirpur (Himachal) News: सीडीआर और टावर लोकेशन से लापता महिला-बेटी को तलाशा

Thu, 08 Oct 2026 01:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 08 Oct 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बड़सर (हमीरपुर)। पुलिस थाना बड़सर के तहत लापता महिला और उसकी डेढ़ वर्षीय बेटी को पुलिस ने सीडीआर और टावर लोकेशन की मदद से शिमला जिले के कुमारसैन से तलाश लिया। पुलिस टीम दोनों को बड़सर लेकर पहुंची, जहां महिला का मेडिकल परीक्षण करवाया गया।
पुलिस के अनुसार कुसुम लता (21) पत्नी राहुल कुमार, निवासी दीपक आजाद निवास घोड़ा चौकी समरहिल, जिला शिमला और उसकी डेढ़ वर्षीय बेटी कृतिका को गांव ढकोलू, डाकघर कोटीघाट, तहसील व थाना कुमारसैन से बरामद किया गया।
विज्ञापन

चार दिन पहले थाना बड़सर के दियोटसिद्ध क्षेत्र से महिला अपनी बेटी के साथ लापता हो गई थी। महिला के पति की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि वह मूल रूप से शिमला का रहने वाला है और वर्तमान में दियोटसिद्ध क्षेत्र में पत्नी के साथ लेबर का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन अक्तूबर को उसकी पत्नी बेटी को साथ लेकर बिना बताए घर से चली गई। काफी तलाश के बाद भी दोनों का पता नहीं चला, जिसके बाद थाना बड़सर में शिकायत दर्ज करवाई गई।
पुलिस ने चार दिन में महिला और बच्ची को तलाश लिया। एसपी बलवीर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed