फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Protest held wearing onion garlands; Congress corners the central government over inflation.

Hamirpur (Himachal) News: प्याज की माला पहनकर बोला हल्ला, महंगाई पर कांग्रेस ने घेरी केंद्र सरकार

Tue, 08 Sep 2026 11:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 08 Sep 2026 11:22 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। महंगाई के मुद्दे पर सोमवार को कांग्रेस सड़कों पर उतर आई। जिला कांग्रेस कमेटी ने हल्ला बोल अभियान के तहत हमीरपुर शहर में विरोध रैली निकाली और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती शर्मा गले में प्याज की माला पहनकर पहुंचे। उन्होंने केंद्र सरकार पर महंगाई रोकने में नाकाम रहने और आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

रैली लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह से शुरू होकर मुख्य बाजार से होते हुए गांधी चौक पहुंची। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। हाथों में तख्तियां लेकर कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुमन भारती शर्मा ने कहा कि महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। खाद्य तेल, चीनी, प्याज और रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं के दाम बढ़ने से गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों का बजट बिगड़ गया है।
चीनी के बढ़ते दामों से गरीब की चाय फीकी हो गई है, जबकि प्याज के दाम लोगों की आंखों में आंसू ला रहे हैं। जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार अपने करीबी बड़े उद्योगपतियों के हजारों करोड़ रुपये के ऋण माफ कर रही है, जबकि आम आदमी कर्ज और महंगाई के बोझ तले दबा है।
उन्होंने इथेनॉल उत्पादन में गन्ने के अधिक इस्तेमाल को चीनी के दाम बढ़ने का एक कारण बताते हुए केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। उन्होंने हिमाचल में आई प्राकृतिक आपदाओं का मुद्दा भी उठाया और कहा कि प्रदेश में तीन बार भीषण आपदा आई लेकिन केंद्र सरकार ने विशेष आर्थिक सहायता नहीं दी।

प्रधानमंत्री की ओर से घोषित 1500 करोड़ रुपये की राहत राशि भी प्रदेश को अब तक नहीं मिली है। उन्होंने इसे हिमाचल के प्रति भेदभावपूर्ण रवैया बताया।
रैली में पूर्व विधायक अनीता वर्मा, पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया, कांग्रेस नेता पुष्पेंद्र वर्मा, नशा निवारण बोर्ड के सलाहकार नरेश ठाकुर, सभी ब्लॉकों के अध्यक्ष, जिला कांग्रेस पदाधिकारी और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed