फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Organization-backed candidates defeated; fresh rebellion from the old Bamsan region spills over into Sujanpur.

Hamirpur (Himachal) News: संगठन समर्थित प्रत्याशी हारे, पुराने बमसन से सुजानपुर में नई बगावत का प्रवेश

Tue, 08 Sep 2026 11:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 08 Sep 2026 11:21 AM IST
विज्ञापन
अवाहदेवी (हमीरपुर)। पंचायत समिति विकास खंड बमसन के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव से पुराने बमसन से सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में बगावत की नई चिंगारी का प्रवेश हुआ है।
विज्ञापन

यहां भाजपा संगठन और पूर्व विधायक व वरिष्ठ भाजपा प्रवक्ता राजेंद्र राणा की सहमति से तय प्रत्याशी दोनों पदों पर चुनाव हार गए। कांग्रेस की ओर से कोई प्रत्याशी मैदान में नहीं था।
विज्ञापन

इसके बावजूद भाजपा विचारधारा से जुड़े बागी उम्मीदवारों ने दावेदारी पेश की और जीत दर्ज की। इस पूरे घटनाक्रम में प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य एवं भाजपा एससी मोर्चा के जिला प्रभारी प्रवेश चंदेल की भूमिका अहम मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव से पहले सुबह करीब 9:30 बजे पूर्व विधायक राजेंद्र राणा की मौजदूगी में हुई बैठक में अध्यक्ष पद के लिए पौहंज वार्ड की सुषमा देवी और उपाध्यक्ष पद के लिए बगवाड़ा वार्ड के विपिन कुमार के नाम पर सहमति बनी थी।
इसके बाद जंदड़ू वार्ड की पूजा कुमारी और पटनौण वार्ड के सुरेंद्र सिंह ने दावेदारी पेश कर दी और पार्टी की ओर से तय प्रत्याशियों को मात देकर जीत दर्ज की। नतीजे घोषित होने के बाद प्रवेश चंदेल समिति कार्यालय पहुंचे तो बीडीसी सदस्यों और समर्थकों ने उन्हें कंधे पर उठा लिया।
उपाध्यक्ष चुने गए सुरेंद्र सिंह ने भी प्रवेश चंदेल का आभार जताया। इससे चुनाव में उनकी भूमिका को लेकर राजनीतिक चर्चाएं और तेज हो गई हैं।

15 वार्डों में 11 सुजानपुर और चार भोरंज में
पंचायत समिति बमसन में कुल 15 वार्ड हैं। इनमें 11 वार्ड सुजानपुर और चार वार्ड भोरंज विधानसभा क्षेत्र में आते हैं। कभी यह पूरा क्षेत्र बमसन विधानसभा क्षेत्र का हिस्सा रहा है। उपाध्यक्ष पद पर विपिन कुमार के भोरंज विधानसभा क्षेत्र से होने को भी उनके विरोध की एक वजह माना जा रहा है। हालांकि अध्यक्ष पद के दोनों प्रत्याशी सुजानपुर क्षेत्र से ही हैं। ऐसे में अध्यक्ष पद के परिणाम को लेकर भी राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।

धूमल-अनुराग के लगे नारे
चुनाव परिणाम के बाद विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने सांसद अनुराग सिंह ठाकुर और पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल के समर्थन में नारे लगाए। वहीं, परिणाम घोषित होने के बाद समिति कार्यालय के बाहर मौजूद भाजपा मंडल बमसन के पदाधिकारी भी वहां नजर नहीं आए। घटनाक्रम को स्थानीय भाजपा के राजनीतिक समीकरणों से जोड़कर देखा जा रहा है।



पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल की सहमति के तहत ही अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए पार्टी प्रत्याशी तय किए गए थे। बैठक में सभी सदस्य पार्टी की ओर से तय प्रत्याशियों पर सहमत थे। लोकतंत्र में सबको अपनी दावेदारी पेश करने का अधिकार है। चुने गए अध्यक्ष उपाध्यक्ष भी भाजपा के ही है। -राजेंद्र राणा, वरिष्ठ प्रवक्ता हिमाचल भाजपा एवं पूर्व विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed