फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   nadaun four lane bridge collapse two injured five workers trapped

हिमाचल: हमीरपुर के मसयाणा में ट्रस ब्रिज स्पैन टूटा; ठेकेदार की मौत, तीन मजदूर घायल, देखें वीडियो

Fri, 02 Oct 2026 02:51 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Published by: Ankesh Dogra Updated Fri, 02 Oct 2026 02:51 PM IST
सार

 शिमला-मटौर फोरलेन के तहत निर्माणाधीन कोहली चीलबाहल बाईपास पर मसयाणा में 90 मीटर लंबे ट्रस ब्रिज की लॉन्चिंग के दौरान लोहे का बड़ा स्पैन नीचे गिर गया। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे हादसा पेश आया। जानकारी के अनुसार हादसे में स्पैन की चपेट में आने से ठेकेदार और एक मजदूर खाई में गिर गए, जबकि पांच मजदूर पुल के पिलर पर फंस गए। 

विज्ञापन
nadaun four lane bridge collapse two injured five workers trapped
हमीरपुर में पुल का हिस्सा ढहा। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

शिमला-मटौर फोरलेन के तहत निर्माणाधीन कोहली चीलबाहल बाईपास पर मसयाणा में 90 मीटर लंबे ट्रस ब्रिज की लॉन्चिंग के दौरान लोहे का बड़ा स्पैन नीचे गिर गया। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे हादसा पेश आया। जानकारी के अनुसार हादसे में स्पैन की चपेट में आने से ठेकेदार और एक मजदूर खाई में गिर गए, जबकि पांच मजदूर पुल के पिलर पर फंस गए। ठेकेदार और एक मजदूर को 2:30 बजे के करीब रेस्क्यू कर मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में उपचार के लिए पहुंचाया गया, जहां ठेकेदार ने दम तोड़ दिया। वहीं, घायल मजदूर को प्राथमिक उपचार के बाद एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया गया। इसके अलावा पुल के पिलर पर फंसे पांच मजदूरों को शाम करीब पांच बजे क्रेन और रस्सियों के सहारे दमकल विभाग हमीरपुर के कर्मियों ने रेस्क्यू किया। पांच घंटे तक पिलर पर फंसे रहे इन मजदूरों में से दो को गंभीर चोटें लगी थीं। एनएचएआई के अनुसार ब्रिज की लॉन्चिंग प्रक्रिया के दौरान लॉन्चिंग नोज पियर कैप पर स्थापित किया जा रहा था। इसी दौरान पुशिंग विधि से ट्रस को आगे बढ़ाते समय अचानक यांत्रिक खराबी आ गई, जिससे ट्रस का स्पैन नीचे गिर गया। हादसे में ब्रिज के पिलरों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है

विज्ञापन




 

बड़ी क्रेन के जरिये मजदूरों को निकाला
घटना के बाद मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। एनएचएआई और निर्माण कार्य से जुड़ी टीमों ने मौके पर स्थिति को संभाला। यहां पहले पोकलेन के जरिये फंसे मजदूरों को निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद बड़ी क्रेन के जरिये दमकल विभाग के कर्मियों ने रस्सियों के सहारे मजदूरों को कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू किया। दो घायल मजदूरों को शाम 6 बजे अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि तीन अन्य मजदूरों को चोटें नहीं लगी थीं। हालांकि, इनका भी अस्पताल में चेकअप किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद तुरंत शुरू किया राहत-बचाव कार्य
पिलर की ऊंचाई बेहद अधिक है, जिस वजह से पोकलेन से रेस्क्यू की योजना सिरे नहीं चढ़ी। पिलर पर फंसे मजदूरों को पांच बजे के करीब रेस्क्यू कर लिया गया है। घायलों को जरूरी उपचार के साथ उनकी हरसंभव मदद की जा रही है। -राकेश यादव,  परियोजना निदेशक, एनएचएआई हमीरपुर

विज्ञापन


दोपहर बाद डीडीएमए के जिला एमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर (डीईओसी) में इस दुर्घटना की सूचना मिलते पर रेस्क्यू टीमें घटनास्थल के लिए रवाना कर दीं। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जिला प्रशासन की ओर से राहत प्रदान की जा रही है। -गंधर्वा राठौड़, उपायुक्त एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए), हमीरपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed