फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   229 girls take to the sports field in Sarol; will showcase their prowess in five sports.

Chamba News: सरोल में खेल मैदान पर उतरीं 229 बेटियां, पांच खेलों में दिखाएंगी दम

Sun, 06 Sep 2026 10:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 06 Sep 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
229 girls take to the sports field in Sarol; will showcase their prowess in five sports.
चंबा के सरोल में खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी मैच के दौरान ​खिलाड़ी।संवाद
26 विद्यालयों की छात्राओं के बीच मुकाबले शुरू, 8 सितंबर को विधायक नीरज नैय्यर करेंगे विजेताओं को सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। खेल मैदान पर उतरते ही 229 छात्राओं के जोश और जज्बे से सरोल स्कूल का माहौल रोमांच से भर उठा। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरोल में रविवार को अंडर-19 छात्रा वर्ग की जोन स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज हुआ।
तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 26 विद्यालयों की छात्राएं पांच विभिन्न खेल स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा और दमखम दिखा रही हैं। प्रतियोगिता 6 से 8 सितंबर तक आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन

शुभारंभ समारोह में बिंदु कुमारी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। आयोजन सचिव करुणा वैद के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में टूर्नामेंट प्रभारी पुनीत सेठी ने मुख्य अतिथि का स्वागत एवं सम्मान किया और प्रतियोगिता के दौरान होने वाली खेल स्पर्धाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक उच्च शारीरिक शिक्षा अधिकारी योगेश चौणा ने बताया कि जिले के सभी जोनों में इन दिनों खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। जोनल स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं आगामी दिनों में बनीखेत और ककीरा में होंगी।

मुख्य अतिथि बिंदु कुमारी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया। प्रतियोगिता का समापन 8 सितंबर को होगा। इस दौरान सदर विधायक चंबा नीरज नैय्यर विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed