{"_id":"6aa02718ebd53cc9c404972a","slug":"chamba-pilgrim-on-manimahesh-yatra-died-of-cardiac-arrest-had-reached-gaurikund-by-helicopter-with-friends-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा: मणिमहेश यात्रा पर गए श्रद्धालु की हृदय गति रुकने से मौत, दोस्तों संग हेलिकाॅप्टर से पहुंचा था गौरीकुंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा: मणिमहेश यात्रा पर गए श्रद्धालु की हृदय गति रुकने से मौत, दोस्तों संग हेलिकाॅप्टर से पहुंचा था गौरीकुंड
Tue, 08 Sep 2026 08:47 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 08 Sep 2026 08:47 PM IST
सार
पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में श्रद्धालु की हृदय गति रुकने से मौत की आशंका है। उसे पहले से स्टंट पड़े थे, ऐसे में उसकी डल झील में अचानक तबीयत खराब हो गई।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को साैंपा।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
हेलिकॉप्टर से मणिमहेश यात्रा करने निकले पांच दोस्तों में से एक ही डल झील में हृदय गति रुकने से मौत हो गई। मृतक की पहचान मनमोहन लाल (56) पुत्र शयो राम निवासी गांव फतेहगढ़ डाकघर चटवाड़ा उपतहसील सहजादपुर अंबाला (हरियाणा) के तौर पर हुई है। वह सोमवार शाम को अपने चार दोस्तों के साथ भरमौर से हेलिकॉप्टर से गौरीकुंड पहुंचे। यहां से पैदल उन्होंने डल झील का सफर तय किया। रात को कैलाश पर्वत के दर्शन करके सोने के लिए टेंट में चले गए। यहां पर अचानक उनकी सांस फूलने लगी और सांस लेने में तकलीफ होने लगी।
विज्ञापन
इससे पहले बाकी दोस्त उसे उपचार के लिए स्वास्थ्य शिविर तक ले जाते, उनकी मौत हो गई। मंगलवार को एडीआरएफ की टीम ने शव को भरमौर पहुंचाया। पुलिस ने नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया। परिजनों को फोन करके घटना के बारे में बताया गया तो उन्होंने साथ गए दोस्तों को शव सौंपने की बात कही। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव उनको सौंप दिया। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में श्रद्धालु की हृदय गति रुकने से मौत की आशंका है। उसे पहले से स्टंट पड़े थे, ऐसे में उसकी डल झील में अचानक तबीयत खराब हो गई।
विज्ञापन