फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   BJP lays siege to Ghumarwin police station over failure to register FIR.

Bilaspur News: एफआईआर दर्ज न होने पर भाजपा ने घेरा घुमारवीं थाना

Tue, 08 Sep 2026 12:27 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
BJP lays siege to Ghumarwin police station over failure to register FIR.
घुमारवीं में आक्रोश रैली निकालते भाजपा कार्यकर्ता। संवाद
भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली आक्रोश रैली, एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन

कहा-मांग पूरी न होने तक जारी रहेगी आंदोलन

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। एफआईआर दर्ज न किए जाने के आरोपों को लेकर भाजपा सोमवार को सड़कों पर उतर आई। पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता राजेंद्र गर्ग की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने घुमारवीं थाना का घेराव किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने आक्रोश रैली निकालकर एसडीएम कार्यालय तक मार्च किया। यहां राज्यपाल के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर मामले में हस्तक्षेप की मांग की गई।
प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि उनके कार्यकर्ताओं की शिकायतों पर पुलिस एफआईआर दर्ज नहीं कर रही है, जबकि राजनीतिक दबाव में एकतरफा कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने दोनों पक्षों की शिकायतों पर निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की। राजेंद्र गर्ग ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अन्याय किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की ओर से लगाए गए आरोप तथ्यों और दस्तावेजों पर आधारित हैं। यदि सरकार और प्रशासन निष्पक्ष हैं तो भाजपा कार्यकर्ताओं की शिकायतों पर भी एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए। दोनों पक्षों को न्यायालय में अपने-अपने साक्ष्य प्रस्तुत करने का अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन मामले को दबाने का प्रयास कर रहा है। गर्ग ने कहा कि मांगें पूरी होने तक भाजपा का आंदोलन जारी रहेगा। पार्टी की ओर से अब क्रमिक अनशन भी शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा और कार्यकर्ताओं के अधिकारों की लड़ाई जारी रहेगी। वहीं, पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग का आरोप है कि भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश कुमार, विजय शर्मा और मीडिया प्रभारी महेंद्र पाल रत्तवान के खिलाफ उचित जांच के बिना एफआईआर दर्ज की गई, जबकि भाजपा कार्यकर्ताओं की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं हुई। इसी मुद्दे को लेकर भाजपा लगातार आंदोलन कर रही है। इस मौके पर पूर्व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र धर्माणी, मंडल अध्यक्ष घुमारवीं सुरेश ठाकुर, मंडल अध्यक्ष भराड़ी जोरावर सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

एसडीएम घुमारवीं अभिषेक बरवाल ने बताया कि राज्यपाल के नाम सौंपा गया ज्ञापन प्राप्त हो गया है। इसे उपायुक्त बिलासपुर के माध्यम से राज्यपाल को भेजा जाएगा। मामले में नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed