फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   AIIMS Bilaspur Recruitment: Preparations underway to fill 69 doctor posts; notification issued

एम्स बिलासपुर भर्ती: चिकित्सकों के 69 पद भरने की तैयारी; इस दिन होंगे इंटरव्यू, अधिसूचना जारी

Wed, 14 Oct 2026 07:17 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 14 Oct 2026 07:17 PM IST
सार

भर्ती में एनेस्थीसिया, रेडियोलॉजी, जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी और नेफ्रोलॉजी सहित विभिन्न विभागों के पद शामिल हैं। कुल पदों में ब्रॉड स्पेशियलिटी के 47 और सुपर स्पेशिलिटी के 22 पद हैं।

विज्ञापन
AIIMS Bilaspur Recruitment: Preparations underway to fill 69 doctor posts; notification issued
एम्स बिलासपुर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एम्स बिलासपुर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की भर्ती की कवायद शुरू हो गई है। संस्थान ने गैर शैक्षणिक सीनियर रेजिडेंट के 69 पद भरने के लिए अधिसूचना जारी की है। इन पदों के लिए 27 अक्तूबर को वॉक-इन इंटरव्यू होगा। भर्ती में एनेस्थीसिया, रेडियोलॉजी, जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी और नेफ्रोलॉजी सहित विभिन्न विभागों के पद शामिल हैं। कुल पदों में ब्रॉड स्पेशियलिटी के 47 और सुपर स्पेशिलिटी के 22 पद हैं। ब्रॉड स्पेशियलिटी में एनेस्थीसिया विभाग में सबसे अधिक 11 पद भरे जाएंगे।

विज्ञापन
Trending Videos

रेडियोडायग्नोसिस यानी रेडियोलॉजी में पांच, जनरल मेडिसिन और जनरल सर्जरी में चार-चार तथा बाल रोग विभाग में तीन पद हैं। त्वचा रोग और प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग में दो-दो पद निर्धारित हैं। इसके अलावा एनाटॉमी, बायोकेमिस्ट्री, कम्युनिटी एंड फैमिली मेडिसिन, फॉरेंसिक मेडिसिन, अस्पताल प्रशासन, न्यूक्लियर मेडिसिन, आर्थोपेडिक्स, पैथोलॉजी, फिजियोलॉजी, फिजिकल मेडिसिन एंड रिहैबिलिटेशन, रेडियोथेरेपी और ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन एवं ब्लड बैंक में भी नियुक्तियां की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुपर स्पेशिलिटी में कार्डियोलॉजी, क्रिटिकल केयर, मेडिकल ऑन्कोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, न्यूरोलॉजी, पीडियाट्रिक सर्जरी, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी और यूरोलॉजी में दो-दो पद हैं। बर्न्स एंड प्लास्टिक सर्जरी, कार्डियोथोरेसिक एंड वैस्कुलर सर्जरी, नियोनेटोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, पीडियाट्रिक क्रिटिकल केयर और पल्मोनरी मेडिसिन में एक-एक पद भरा जाएगा। सीनियर रेजिडेंट पदों के लिए संबंधित विषय में मान्यता प्राप्त संस्थान से एमडी, एमएस या डीएनबी की डिग्री और केंद्रीय अथवा राज्य चिकित्सा परिषद में पंजीकरण अनिवार्य है।

विज्ञापन

कुछ विभागों में निर्धारित योग्यता के अनुसार गैर-मेडिकल अभ्यर्थी भी पात्र होंगे। इनके लिए संबंधित विषय में एमएससी या एम. बायोटेक के साथ पीएचडी की योग्यता निर्धारित है। अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष है। इच्छुक अभ्यर्थियों को 27 अक्तूबर को सुबह नौ बजे तक एम्स बिलासपुर के कोठीपुरा स्थित प्रशासनिक ब्लॉक की तीसरी मंजिल पर भर्ती प्रकोष्ठ में पहुंचना होगा। भर्ती संबंधी विस्तृत जानकारी एम्स की आधिकारिक वेबसाइट www.aiimsbilaspur.edu.in पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी किसी भी जानकारी के लिए helpdesk.rec@aiimsbilaspur.edu.in पर संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed