{"_id":"6a9c710e9e4e1e63e00f091f","slug":"municipal-and-fire-department-personnel-staged-a-protest-at-the-agriculture-ministers-camp-office-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-162376-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पालिका व दमकल कर्मियों ने कृषि मंत्री के कैंप कार्यालय पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पालिका व दमकल कर्मियों ने कृषि मंत्री के कैंप कार्यालय पर किया प्रदर्शन
Sun, 06 Sep 2026 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 06 Sep 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
सरकार के आदेशों की प्रतियां जलाते दमकल व सफाई कर्मचारी। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों और दमकल कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार को 31वें दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने नगर निगम में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद रादौर पुराने बस स्टैंड से हैंडबिल बांटते हुए कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा के कैंप कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
कैंप कार्यालय पर पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष रजनीश मेहता से कर्मचारी नेताओं ने सवाल किया कि प्रदेश में 12 वर्षों से भाजपा की सरकार है। इसके बावजूद सफाई कर्मचारियों की ठेका प्रथा समाप्त क्यों नहीं की गई। कच्चे कर्मचारियों को नियमित क्यों नहीं किया गया और रिक्त पदों पर स्थायी भर्ती क्यों नहीं की जा रही है।
कर्मचारियों के अनुसार अध्यक्ष ने सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं दिया और उनकी बात कृषि मंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इसके बाद कर्मचारियों ने सरकार की ओर से हड़ताली सफाई कर्मचारियों को पांच सितंबर तक ड्यूटी पर लौटने के आदेश की प्रतियां जलाकर विरोध जताया।
विज्ञापन
अग्निशमन यूनियन राज्य महासचिव गुलशन भारद्वाज और मुख्य संगठनकर्ता संतोष कुमार ने कहा कि नगर पालिका एवं फायर कर्मचारियों की हड़ताल को एक महीना हो चुका है। फायर कर्मचारियों को करीब दो महीने और नगर पालिका कर्मचारियों को एक महीने से वेतन नहीं मिला है।
उन्होंने कहा कि गरीब कच्चे कर्मचारियों के परिवारों के सामने अब दो वक्त की रोटी का संकट खड़ा हो गया है। घर का राशन खत्म होने के कारण आर्थिक परेशानी बढ़ रही है। उन्होंने सामाजिक संगठनों, एनजीओ, धार्मिक संस्थाओं, गुरुद्वारों, मंदिर समितियों से आंदोलनरत कर्मचारियों के लिए लंगर, भोजन, पानी, चाय व अन्य खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने में सहयोग की अपील की।
कुरुक्षेत्र में 13 को आयोजित करेंगे न्याय पंचायत
गुलशन भारद्वाज ने कहा कि सरकार हठधर्मिता छोड़कर बातचीत के माध्यम से सफाई और दमकल कर्मचारियों की मांगों का समाधान करे। उन्होंने आंदोलनरत कर्मचारियों के खिलाफ पुलिसिया उत्पीड़न पर रोक लगाने की मांग की। उन्होंने बताया कि 10, 11 और 12 सितंबर को धरना स्थल पर जिला स्तरीय न्याय पंचायत आयोजित की जाएगी। यदि मांगों का जल्द समाधान नहीं हुआ तो 13 सितंबर को मुख्यमंत्री के गृह जिले कुरुक्षेत्र में राज्य स्तरीय न्याय पंचायत आयोजित की जाएगी। इस मौके पर सर्व कर्मचारी संघ के ब्लॉक सचिव दिनेश तंवर, संजीत, संजय, रमन, ललित कुमार, तेजिंद्र सिंह, विक्की वालिया, हरमिंद्र सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।