फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Artisans busy giving the final touches to idols for the Ganesh festival

Yamuna Nagar News: गणेश उत्सव के लिए मूर्तियों को अंतिम रूप देने में लगे कारीगर

Sun, 13 Sep 2026 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 13 Sep 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Artisans busy giving the final touches to idols for the Ganesh festival
सेक्टर-17 में दुकान पर गणेश की मूर्ति पसंद करते श्रद्धालु। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गणेश चतुर्थी को लेकर शहर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल है। घरों से लेकर सार्वजनिक पंडालों तक गणपति बप्पा की स्थापना की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सेक्टर-17 में शनि मंदिर के पास मूर्तिकारों की दुकानों पर भगवान गणेश की आकर्षक प्रतिमाएं श्रद्धालुओं का ध्यान खींच रही हैं।
मूर्तिकार शंकर कोहली, जीत सिंह, सोमनाथ, महावीर चंद, मुकेश, जोधा, मंगली और आयुष ने बताया कि गणेश प्रतिमाएं तैयार करने का काम पिछले करीब छह माह से चल रहा है। अब प्रतिमाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस बार बाल रूप गणेश की प्रतिमाओं के कई आकर्षक डिजाइन तैयार किए गए हैं। इनकी कीमत 100 रुपये से शुरू होकर 22 हजार रुपये तक है।
विज्ञापन

करीब एक फीट की मूर्ति 300 रुपये से शुरू हो रही है, जबकि दो फीट की प्रतिमाओं की कीमत डिजाइन और सजावट के अनुसार अलग-अलग है। नौ फीट से अधिक ऊंचाई की प्रतिमाएं भी श्रद्धालुओं के ऑर्डर पर तैयार की जा रही हैं। कारीगरों के अनुसार मिट्टी से बनी प्रतिमाओं की मांग अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धालु कई दिन पहले से ही परिवार के साथ मूर्तियां देखने पहुंच रहे हैं। कुछ लोग दुकानों पर पहुंचकर विभिन्न डिजाइन देखने के बाद प्रतिमा पसंद कर रहे हैं, वहीं कई श्रद्धालु ऑनलाइन बुकिंग भी करवा रहे हैं। सौरभ ने बताया कि वह परिवार के साथ गणेश जी की प्रतिमा पसंद करने पहुंचे हैं।
पंडाल लगाकर करेंगे गणपति की पूजा
आईटीआई और तिलक नगर से मूर्ति पसंद करने पहुंचे विकास शर्मा, सुमित शर्मा, सूरज प्रकाश, नीरज कश्यप और कार्तिक बिश्नोई ने बताया कि वे कई वर्षों से गणेश उत्सव मनाते आ रहे हैं। इस बार भी पंडाल लगाकर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। सुबह-शाम कीर्तन के साथ भगवान गणेश को भोग लगाया जाएगा और श्रद्धालुओं के लिए भंडारा लगाया जाएगा।

दस दिन तक होगी गजानन की पूजा
गणेश चतुर्थी को भगवान गणेश के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी से शुरू होने वाले इस पर्व में श्रद्धालु घरों, मंदिरों और सार्वजनिक पंडालों में गणपति की प्रतिमा स्थापित कर पूजा करते हैं। उत्सव का समापन अनंत चतुर्दशी पर गणपति विसर्जन के साथ होता है। विसर्जन के दौरान श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों और जयकारों के साथ बप्पा को विदाई देते हैं और अगले वर्ष फिर आने की कामना करते हैं।

सेक्टर-17 में दुकान पर गणेश की मूर्ति पसंद करते श्रद्धालु। संवाद

सेक्टर-17 में दुकान पर गणेश की मूर्ति पसंद करते श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed