{"_id":"6a99a8d57384bcd85f0b4b7d","slug":"property-dealer-pramod-from-nahri-village-sonipat-murdered-in-delhi-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: दिल्ली में गांव नाहरी के प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, परिजनों में आक्रोश, बोले- एनकाउंटर हो, तभी लेंगे शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: दिल्ली में गांव नाहरी के प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, परिजनों में आक्रोश, बोले- एनकाउंटर हो, तभी लेंगे शव
Thu, 03 Sep 2026 10:35 PM IST
मयूर शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Published by: मयूर शर्मा
Updated Thu, 03 Sep 2026 10:35 PM IST
सार
परिजनों ने हत्यारोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर दिल्ली पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी या उनका एनकाउंटर नहीं होगा तब तक शव नहीं लिया जाएगा। मृतक के भाई विनोद ने हत्यारोपियों के एनकाउंटर की मांग की है।
विज्ञापन
मृतक प्रमोद के घर के बाहर एकत्रित ग्रामीण
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
दिल्ली के गांव बांकनेर में प्रॉपर्टी डीलर प्रमोद कुमार की हत्या के बाद सोनीपत जिले के गांव नाहरी में मातम पसर गया, वहीं इस घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश भी है। परिजनों ने हत्यारोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर दिल्ली पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी या उनका एनकाउंटर नहीं होगा तब तक शव नहीं लिया जाएगा। मृतक के भाई विनोद ने हत्यारोपियों के एनकाउंटर की मांग की है।
विज्ञापन
वीरवार सुबह करीब पौने सात बजे प्रमोद अपने दोस्त और कारोबार में सहयोगी पवन के साथ बांकनेर स्थित जिम पहुंचे थे। नरेला-नाहरी रोड पर जिम के सामने कार से उतरते ही घात लगाए बैठे तीन हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पोस्टमॉर्टम के बाद भी नहीं लिया शव
हत्यारोपियों की गिरफ्तारी तक शव लेने से परिजनों ने इनकार कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव बाबू जगजीवन राम अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया। परिजनों और ग्रामीणों ने वारदात स्थल या नरेला थाने के बाहर शव रखकर प्रदर्शन करने की तैयारी की थी। इसकी जानकारी मिलने पर दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी नरेला थाने पहुंचे। नार्दन रेंज के संयुक्त पुलिस आयुक्त वीके सिंह ने परिजनों से बातचीत की।
विज्ञापन
हरियाणा पुलिस भी जांच में कर रही सहयोग
संयुक्त पुलिस आयुक्त वीके सिंह के बताया कि मामले की जांच में हरियाणा पुलिस भी सहयोग कर रही है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में सोनीपत पुलिस आयुक्त ममता सिंह से भी बातचीत की गई है। दोनों राज्यों की पुलिस हमलावरों तक पहुंचने के लिए सुराग जुटा रही है।दो बेटों के सिर से उठा पिता का साया
प्रमोद की हत्या से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके दो बेटे हैं और पत्नी पहले से बीमार हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के अनुसार प्रमोद मिलनसार और सहयोगी स्वभाव के थे। गांव में उनकी किसी से रंजिश की जानकारी ग्रामीणों को नहीं थी।जरूरतमंद बच्चों की करते थे मदद
ग्रामीणों के अनुसार प्रमोद सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रहते थे। वह गांव के स्कूल में जरूरतमंद बच्चों की ड्रेस और किताबों का खर्च उठाते थे। उन्होंने गांव में वाटर कूलर लगवाने समेत कई सामाजिक कार्य भी किए थे।सोशल मीडिया पर भाऊ-फरीदपुरिया गैंग के नाम से पोस्ट वायरल
हत्या के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुई है। इसमें गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया के नाम से हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है। पोस्ट में रंगदारी के लिए कॉल करने और रुपये नहीं देने पर हत्या की बात कही गई है। लाइसेंसी हथियार के भरोसे नहीं रहने और धमकी को गंभीरता से लेने की चेतावनी भी दी गई है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल पोस्ट की पुष्टि नहीं करती हैं। पुलिस की जांच में पोस्ट की वास्तविकता और हत्या से इसके संबंध की स्थिति स्पष्ट होगी।