{"_id":"6ae1b2daf7251f955b0f0096","slug":"cabinet-minister-sharma-meeting-with-sugarfed-officials-to-review-preparations-for-sugarcane-crushing-season-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: कैबिनेट मंत्री शर्मा ने शुगरफेड अधिकारियों संग की अहम बैठक, गन्ना पेराई सत्र की तैयारियों की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: कैबिनेट मंत्री शर्मा ने शुगरफेड अधिकारियों संग की अहम बैठक, गन्ना पेराई सत्र की तैयारियों की समीक्षा
Wed, 28 Oct 2026 02:01 PM IST
Naveen
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Wed, 28 Oct 2026 02:01 PM IST
सार
मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि किसानों को किसी भी सूरत में परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने आगामी पेराई सत्र के लिए सभी शुगर मिलों में समय रहते सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
अरविंद शर्मा, सहकारिता मंत्री
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने राई स्थित एथनिक इंडिया पर्यटन केंद्र में शुगरफेड अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में प्रदेश की सभी शुगर मिलों के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी गन्ना पेराई सत्र को सुचारू रूप से शुरू करने की तैयारियों की समीक्षा करना था।
विज्ञापन
किसानों को परेशानी न हो, यह सुनिश्चित करें
कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि किसानों को किसी भी सूरत में परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने आगामी पेराई सत्र के लिए सभी शुगर मिलों में समय रहते सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त करने पर जोर दिया। मंत्री ने कहा कि किसानों की सुविधाओं के मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन