{"_id":"6a9c6214b995eef9d2033584","slug":"light-returned-to-the-lives-of-241-visually-impaired-people-through-eye-donation-sirsa-news-c-128-1-sir1004-164430-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: नेत्रदान से 241 दृष्टिहीनों के जीवन में लौटी रोशनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: नेत्रदान से 241 दृष्टिहीनों के जीवन में लौटी रोशनी
Sun, 06 Sep 2026 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 06 Sep 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
सिरसा। जिले में नेत्रदान की मुहिम ने कई दृष्टिहीन लोगों के जीवन में रोशनी लौटाई है। वर्ष 2024 से जुलाई 2026 तक नेत्रदान के माध्यम से 241 दृष्टिहीन लोगों को दृष्टि का लाभ मिला है। इस अवधि में बड़ी संख्या में लोगों ने मृत्यु के बाद नेत्रदान का संकल्प लेकर समाज के लिए प्रेरणादायक पहल की है।
उप सिविल सर्जन डॉ. विपुल गुप्ता ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग 41वां राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा मना रहा है। यह पखवाड़ा 8 सितंबर 2026 तक चलेगा। वर्ष 2024-25 के दौरान जिले में 1054 लोगों ने मृत्यु के बाद नेत्रदान करने का शपथ पत्र भरा था। इनमें से 116 लोगों के नेत्रदान किए गए, जिससे 66 जरूरतमंदों को रोशनी मिली।
वर्ष 2025-26 में 843 लोगों ने नेत्रदान का शपथ पत्र भरा। इनमें से 146 लोगों की मृत्यु के बाद परिजनों ने उनकी इच्छा अनुसार नेत्रदान करवाया। इन नेत्रदानों से 118 दृष्टिहीन लोगों को दृष्टि का लाभ मिला। अप्रैल से जुलाई 2026 तक 211 लोगों ने नेत्रदान का शपथ पत्र भरा। इनमें से 36 लोगों की मृत्यु के बाद परिजनों ने नेत्रदान करवाया, जिससे 36 दृष्टिहीन लोगों को रोशनी मिली।