फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Contractor killed after entering solar plant: A shot was fired in the plant three days ago, a transaction dispute caused a rift in the friendship

सोलर प्लांट में घुसकर ठेकेदार की हत्या : तीन दिन पहले प्लांट में चली थी गोली, लेनदेन के विवाद ने डाली दोस्ती में दरार

Tue, 06 Oct 2026 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 06 Oct 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Contractor killed after entering solar plant: A shot was fired in the plant three days ago, a transaction dispute caused a rift in the friendship
नागरिक अस्पताल में परिजनों से जानकारी जुटाते पुलिसकर्मी। 
सिरसा। गांव जमाल में हैक्सा सन एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के सोलर प्लांट में ठेकेदार सुभाषचंद्र को मारने की नीयत से तीन अक्तूबर को गोली चलाई गई थी। इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी गई।
विज्ञापन

परिजनों ने साझेदारी में लेन-देन के विवाद में सुभाष के दोस्तों पर गोली चलाने का शक जताया। पुलिस इस मामले की तह तक पहुंचती इससे पहले ही मंगलवार को सुभाष की सरेआम हत्या कर दी गई। वारदात के बाद हमलावर राजस्थान सीमा की ओर भाग गए।
विज्ञापन

सुभाषचंद्र कभी चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय (सीडीएलयू) में अनुबंधित कर्मचारी के तौर पर काम करता था। धीरे-धीरे उसका राजनीतिक रसूख बढ़ा और उसने तीन दोस्तों के साथ सोलर प्लांट के रखरखाव का ठेका ले लिया। पिछले करीब 12 साल में वह बड़ा ठेकेदार बन गया। दोस्तों ने इस कामयाबी में उसका पूरा साथ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार एक साल पहले दोस्ती में दरार पड़ने लगी। साझेदारी में लाभ के वितरण और लेन-देन को लेकर तीनों में विवाद बढ़ गया। परिजन भी इसी विवाद को हत्या का कारण मान रहे हैं। बहादुर सिंह ने बताया कि उनके बेटे सुभाषचंद्र ने अपने दोस्तों के साथ 25-25 प्रतिशत की साझेदारी के करार के तहत सोलर प्लांट के रखरखाव का ठेका लिया था।

विवाद होने पर रंजिश के चलते दोस्तों ने रेकी कर तीन दिन पहले सुभाषचंद्र को मारने की नीयत से सोलर प्लांट में गोली चलाई। इस वारदात में राजस्थान का युवक भी शामिल था। प्लांट मैनेजर की ओर से जमाल चौकी में एक नामजद सहित अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई गई थी। सुभाषचंद्र को इस वारदात के बाद फिर से हमला होने का डर सता रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed