{"_id":"6b0a8503d1d5b5a2180511e6","slug":"52-second-video-of-rohtak-quadruple-murder-surfaces-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक चौहरे हत्याकांड का सामने आया वीडियो: 52 सेकंड में चार को मारा, बेखौफ अंदाज में हमलावरों ने चलाईं गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक चौहरे हत्याकांड का सामने आया वीडियो: 52 सेकंड में चार को मारा, बेखौफ अंदाज में हमलावरों ने चलाईं गोलियां
Sat, 28 Nov 2026 01:08 PM IST
Akash Dubey
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक
Published by: Akash Dubey
Updated Sat, 28 Nov 2026 01:08 PM IST
सार
हिमांशु उर्फ भाऊ गैंग के बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थीं। हमले में विनीत, रिंकू, हर्ष और हिमांशु की मौत हो गई थी। सन्नी को तलाश रहे शूटरों ने धोखे में बेरी निवासी हिमांशु को मार डाला।
विज्ञापन
रोहतक हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मिलन ढाबा हत्याकांड को बेखौफ अंदाज में अंजाम दिया गया। वारदात के तीसरे दिन 52 सेकंड का वीडियो सामने आया है। कैसे शूटर अचानक अंदर आए और दरवाजे के पास ही खाना खा रहे है बाबा गैंग के शूटर विनित, यश व रिंकू की 12 सेकंड में गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
सामने आए वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि हमलावर बाहर निकल गए। इसके बाद बेरी निवासी हिमांशु डर के मारे ऊपर कमरे में जाकर छुप गया। एक शूटर की उसके ऊपर नजर पड़ गई और उसने साथियों को आवाज देकर बुला लिया। शूटर ऊपर गए और सन्नी रिटौलिया के शक में गोलियां मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
शूटर के साथ ही निकली थी युवती, फुटेज में दिखाई दे रही
सामने आए शूट आउट के वीडियो में युवती बाहर निकलती दिखाई दे रही है। अंदाजा है कि यह वही युवती है जिसने सन्नी रिटौलिया की मुखबरी की थी। हालांकि इसकी पुष्टि होनी अभी बाकी है।
विज्ञापन
डीघल व रिटोली गांव से जुड़ा है चौहरा हत्याकांड
डीघल निवासी मन्नु ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका चचेरा भाई रिंकू (27) गांव के युवक विनित, हर्ष उर्फ राजू के साथ रिटौली निवासी सन्नी के साथ रहता था। गैंगस्टर हिमांशु उर्फ भाऊ की गांव के ही अंकित उर्फ बाबा व सन्नी के साथ पुरानी रंजिश चल रही है। अंकित जहां जेल में है जबकि उसका छोटा भाई सन्नी जमानत पर बाहर है। बुधवार रात करीब एक बजे रिंकू, विनित व हर्ष अपने साथियों के साथ खरावड़ के पास मिलन ढाबे पर खाना खा रहे थे।
दो गाड़ियों में सवार होकर हिमांशु उर्फ भाऊ गैंग के छह-सात बदमाश हथियारों से लैस होकर आए और रिंकू, विनित व हर्ष पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। तीनों के शव होटल के अंदर फर्श पर खून से लथपथ मिले। साथ ही बेरी निवासी हिमांशु भी मारा गया। उसका किसी गैंग से संबंध नहीं था। वह तो खाना खाने ढाबे पर आया हुआ था।
50 राउंड से ज्यादा चली गोलियां, होटल में मच गई अफरा-तफरी
बताया जा रहा है कि रात एक बजे मिलन ढाबे पर 50 से ज्यादा लोग खाना खा रहे थे। तभी दो गाड़ियों में सवार होकर बदमाशों ने सन्नी गैंग के तीन युवकों पर गोली चला दी। अंधाधुंध फायरिंग से होटल में अफरा-तफरी मच गई। खाना खा रहे लोगों व स्टाफ ने टेबलों के नीचे छुपकर जान बचाई। चार लोगों की हत्या कर बदमाश दोनों गाड़ियों में सवार होकर दिल्ली की तरफ भाग गए थे।
बाल-बाल बचा सन्नी, धोखे में बेरी का युवक हिमांशु मारा गया
पुलिस को जांच में पता चला है कि तीन लोगों की हत्या के बाद हमलावर रिटौली निवासी सन्नी के बारे में पूछ रहे थे। शक के आधार पर बेरी निवासी हिमांशु पर गोली चला दी। हिमांशु गोली लगने के बावजूद जान बचाने के लिए होटल की पहली मंजिल पर सीढि़यों के रास्ते भाग लेकिन हमलावरों ने पीछा करके उसकी भी ऊपर ही गोली मारकर हत्या कर दी। सन्नी बच निकलने में कायमाब रहा।
