फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Over 90 children participated in the talent search competition; winners honored.

Rewari News: प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में 90 से अधिक बच्चों ने लिया हिस्सा, विजेताओं का सम्मान

Mon, 05 Oct 2026 12:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Over 90 children participated in the talent search competition; winners honored.
खटावली में शैक्षणिक प्रतिभा खोज एवं सम्मान समारोह में भाग लेते। स्त्रोत: स्कूल
धारूहेड़ा। युवा क्लब खटावली एवं नवज्योति महिला युवा क्लब के संयुक्त तत्वावधान में गांव में शैक्षणिक प्रतिभा खोज एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में 90 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सरपंच उमेश कुमार रहे। उन्होंने बच्चों को लक्ष्य निर्धारित कर नियमित पढ़ाई करने और मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में कक्षा के अनुसार चार समूह बनाए गए। ग्रुप-ए में धनुष ने प्रथम, जया ने द्वितीय और दीक्षित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ग्रुप-बी में अवी यादव प्रथम, तान्या यादव द्वितीय और धैर्य तृतीय रहे। ग्रुप-सी में गीतांशु प्रथम, कृष ढाकिया द्वितीय और चिराग ढाकिया तृतीय रहे। ग्रुप-डी में मलिका प्रथम, लक्ष्य असदपुर द्वितीय और टिंकू तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

समारोह में राज्य स्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले गांव के खिलाड़ियों अंशु, जानवी और लक्ष्य को भी सम्मानित किया गया। इसके अलावा सरकारी सेवा में चयनित नीरज कुमार (एम्स), विनीत (सेना), धीरज (ग्रामीण डाक सेवक) और नीरज कुमार (ग्रामीण डाक सेवक) को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवज्योति महिला युवा क्लब की अध्यक्षा प्रिया यादव ने बच्चों को नशे से दूर रहने और शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करने का संदेश दिया। कृष्ण कुमार ने भी बच्चों को नियमित अध्ययन के लिए प्रेरित किया। युवा क्लब के अध्यक्ष गोविंद ने कहा कि गांव की प्रतिभाओं को मंच देने और युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए ऐसे आयोजन आगे भी जारी रखे जाएंगे।

इस अवसर पर ईश्वर सिंह, गोवर्धन, हितेश कुमार, प्रमोद, शिवदीप, श्यामलाल, कृष्ण कुमार, अमित, मोहित, पवन, देवेंद्र, मनजीत, कमल, हर्षित, तनीषा शर्मा, खुशबू, पायल, सरोज देवी सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed