{"_id":"6a9da7d27a9d3d6c86097647","slug":"leaders-in-rewari-placed-under-house-arrest-again-ahead-of-cms-visit-rewari-news-c-198-1-rew1001-244962-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: रेवाड़ी में सीएम के आगमन से पहले फिर नेता किए नजरबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: रेवाड़ी में सीएम के आगमन से पहले फिर नेता किए नजरबंद
Sun, 06 Sep 2026 11:20 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 06 Sep 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
छात्र नेता रवि मसीत घर में नजरबंद। स्रोत : प्रवक्ता
रेवाड़ी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के रेवाड़ी आगमन से पहले कांग्रेस जिलाध्यक्ष और छात्र नेता को पुलिस ने घर में नजरबंद कर दिया। कांग्रेस नेताओं ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया है।
कांग्रेस के ग्रामीण जिलाध्यक्ष सुभाष छावड़ी को पुलिस ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पहले रात से ही हिरासत में लिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन ने उन्हें कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने से रोकने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर सरकार को कांग्रेस की आवाज से इतना डर क्यों है।
इसी तरह एडवोकेट राजेंद्र सिंह को भी तड़के उनके निवास में नजरबंद किया गया। राजेंद्र सिंह ने पुलिस की कार्रवाई को अलोकतांत्रिक बताया। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में सरकार की नीतियों और जनसमस्याओं पर सवाल उठाना नागरिकों का अधिकार है। वहीं, एनएसयूआई छात्र नेता रवि मसीत को भी पुलिस ने एक बार फिर घर में नजरबंद किया।
विज्ञापन
रवि मसीत ने कहा कि लोकतंत्र में सरकार के सामने जनता की समस्याएं रखना और अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है। यदि जनहित के मुद्दे उठाने पर छात्र नेताओं और कार्यकर्ताओं को बार-बार घर में नजरबंद किया जाता है, तो यह लोकतांत्रिक व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है।
उन्होंने कहा कि यह संघर्ष किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि हक, सम्मान और अधिकारों के लिए है। प्रशासन की ओर से लगाई गई पाबंदियों के बावजूद जनहित के मुद्दे उठाने का सिलसिला जारी रहेगा।