फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Four members of a gang that snatched mobile phones from passersby arrested.

Panipat News: राहगीरों से मोबाइल छीनने वाले गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

Sat, 10 Oct 2026 03:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 10 Oct 2026 03:44 AM IST
विज्ञापन
Four members of a gang that snatched mobile phones from passersby arrested.
पानीपत। सीआईए-2 पुलिस टीम ने राहगीरों से मोबाइल स्नैचिंग और चोरी करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गिरोह के दो मुख्य सदस्यों को पकड़कर उनकी निशानदेही पर चोरी व छीने गए मोबाइल खरीदने वाले दो अन्य आरोपियों को भी पकड़ लिया। आरोपी कमल निवासी गांधी कॉलोनी, संजू वासी ईदगाह कॉलोनी, अंकुश वासी गीता कॉलोनी और फ्लोरा चाैक पर रहने वाले किरायेदार परिश्चमी बंगाल के मारूपुर मालदा निवासी यूसुफ हैं। जिला सचिवालय स्थित पुलिस सभागार में डीएसपी मुख्यालय विकास कुमार ने शुक्रवार को पूरे मामले का खुलासा किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सीआईए-2 टीम को वीरवार शाम गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि दो संदिग्ध युवक स्कूटी पर सवार होकर सेक्टर 13/17 में हेलीपैड के पास घूम रहे हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों कमल और संजू को पकड़ लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने स्वीकार किया कि उन्होंने गत 30 सितंबर को बरसत रोड पर पांचाल अस्पताल के पास एक राहगीर अक्षय निवासी विकास नगर से मोबाइल छीना था। इस संबंध में थाना सेक्टर 13/17 में मामला दर्ज है।
विज्ञापन

20 से अधिक वारदातों का हुआ खुलासा
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने पानीपत और करनाल में मिलकर 20 से अधिक मोबाइल स्नैचिंग व चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। छीने गए ये मोबाइल वे गीता कॉलोनी निवासी संजू और फ्लोरा चौक निवासी यूसुफ को बेचते थे। पुलिस ने दोनों खरीददारों अंकुश और यूसुफ को भी जीटी रोड टोल प्लाजा के पास से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त एक्टिवा और छीने गए मोबाइल बरामद किए जा रहे हैं। पुलिस ने चारों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरोह द्वारा किए गए मुख्य खुलासे
30 सितंबर : बरसत रोड स्थित पांचाल अस्पताल के पास अक्षय नामक युवक से मोबाइल छीना।
-15-20 दिन पहले : देवीलाल पार्क के पास से दो मोबाइल छीना।
-20-25 दिन पहले : घरौंडा क्षेत्र से एक मोबाइल छीना।
-15-20 दिन पहले : पानीपत रेलवे स्टेशन पर सो रहे व्यक्तियों के पांच मोबाइल फोन चोरी कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed