फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   CPLO Association submits memorandum written in blood to the Panchayat Minister.

Panipat News: सीपीएलओ एसोसिएशन ने पंचायत मंत्री को सौंपा खून से लिखा ज्ञापन

Mon, 14 Sep 2026 02:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Mon, 14 Sep 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
CPLO Association submits memorandum written in blood to the Panchayat Minister.
पंचायत मंत्री को ज्ञापन सौंपने के लिए खून निकलते सीपीएलओ। स्रोत एसो
मतलौडा। ऑल पंचायत सीपीएलओ(क्रिड पंचायत लोकल ऑप्रेटर) एसोसिएशन ने रविवार को पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार को खून से लिखा ज्ञापन सौंपकर अपना मानदेय बढ़ाने की मांग की। एसोसिएशन ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ही उनकी मांगों को पूरा नहीं किया, तो 25 से अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेंगे।
विज्ञापन

एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विजय चौहान ने बताया कि प्रदेश में 13 मार्च 2024 से सीपीएलओ कर्मचारी विभिन्न विभागों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। भर्ती प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों से एक हजार रुपये फीस लेकर दो-दो लिखित परीक्षाएं कराई गईं। इसके बाद जब ऑफर लेटर जारी किया गया, तो मानदेय मात्र छह हजार रुपये मासिक तय किया गया। इस बढ़ती महंगाई के दौर में छह हजार रुपये बहुत ही कम राशि है, जिससे परिवार का गुजर-बसर करना बेहद कठिन हो गया है। कर्मचारियों की मांग है कि सीपीएलओ का मानदेय डाटा एंट्री ऑपरेटर के समान किया जाए और उन्हें अन्य सभी भत्ते भी प्रदान किए जाएं। पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने एसोसिएशन के प्रतिनिधियों की बातें सुनकर उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी मांगों के संबंध में सरकार की ओर से उचित कदम उठाए जाएंगे। इस अवसर पर एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री संजीत, देवी दयाल चौहान, सोनू फरीदाबाद, देवेंद्र सिंह, राहुल, दिनेश और घनश्याम मौजूद रहे। संवाद

पंचायत मंत्री को ज्ञापन सौंपने के लिए खून निकलते सीपीएलओ। स्रोत एसो

पंचायत मंत्री को ज्ञापन सौंपने के लिए खून निकलते सीपीएलओ। स्रोत एसो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed