{"_id":"6a9f1b8dee69d591870fd932","slug":"two-suspicious-vehicles-loaded-with-khair-wood-were-caught-two-were-arrested-panchkula-news-c-87-1-spkl1032-141029-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: खैर की लकड़ी से लदी दो संदिग्ध गाड़ियां पकड़ीं, दो काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: खैर की लकड़ी से लदी दो संदिग्ध गाड़ियां पकड़ीं, दो काबू
विज्ञापन
सूरजपुर बाईपास के पास वन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, पांच-छह संदिग्ध मौके से फरार
संवाद न्यूज एजेंसी
पिंजौर। खैर की लकड़ी चोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए वन विभाग और पुलिस की टीम ने रविवार सुबह गश्त के दौरान सूरजपुर बाईपास के पास दो संदिग्ध गाड़ियों को रोककर दो लोगों को काबू किया। तलाशी के दौरान दोनों वाहनों से खैर की लकड़ी के लट्ठे बरामद हुए। पुलिस के अनुसार, गाड़ियों में करीब सात-आठ लोग सवार थे, जिनमें से अन्य लोग मौके से फरार हो गए।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान तासिम और इस्लाम निवासी यमुनानगर के रूप में हुई है। तलाशी में उनके कब्जे से दो मोबाइल फोन, एक छोटी डायरी, आरे का बॉक्स और चार्जर भी बरामद किए गए।
पुलिस के अनुसार, रविवार सुबह करीब छह बजे टीम नियमित गश्त पर थी। सूरजपुर बाईपास के पास मुस्लिम कब्रिस्तान के नजदीक दोनों वाहनों को संदिग्ध अवस्था में देखकर रोककर तलाशी ली गई। कार्रवाई के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
वन विभाग के अनुसार, पिंजौर क्षेत्र में खैर की लकड़ी चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए रात के समय भी नियमित गश्त की जा रही है।